पल्स पोलियो को लेकर टास्क फोर्स की बैठक

कुचाई में 9872 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्यसंवाददाता, खरसावांकुचाई में पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान को सफल बनाने के लिये प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संपन्न हुई. बैठक में बताया गया कि प्रखंड में कुल 9,872 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जायेगी. यह अभियान 18 […]
कुचाई में 9872 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्यसंवाददाता, खरसावांकुचाई में पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान को सफल बनाने के लिये प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संपन्न हुई. बैठक में बताया गया कि प्रखंड में कुल 9,872 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जायेगी. यह अभियान 18 जनवरी को प्रखंड के 136 बूथों पर पोलियो की दवा पिलाई जायेगी. बूथों में पोलियो की दवा पीने से वंचित बच्चों को 19 व 20 जनवरी को घर-घर जा कर पिलाई जायेगी. इसके लिये 271 वैक्सीनेटर व 13 सुपरवाइजर प्रतिनियुक्त किये गये हैं. बैठक में मुख्य रूप से अंचल अधिकारी प्रशांत भूषण सिंह, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मेघनाथ महतो, सीडीपीओ दुर्गेश नंदिनी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजय कुमार, बीपीएम प्रमोद कुमार राउत उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




