सरायकेला : शहर पर भारी पड़े ग्रामीण मतदाता
Updated at : 08 Dec 2019 7:32 AM (IST)
विज्ञापन

सरायकेला : अजजा के लिए आरक्षित सरायकेला विधानसभा क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हुआ. मतदान निर्धारित समय सुबह सात बजे से शुरू हुआ, लेकिन इससे पहले ही खेत-खलिहान के काम को छोड़ उत्साहित मतदाताओं की कतार अधिकांश बूथों पर लग गयी थी. तीन बजे तक सरायकेला विस में कुल 56.77 […]
विज्ञापन
सरायकेला : अजजा के लिए आरक्षित सरायकेला विधानसभा क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हुआ. मतदान निर्धारित समय सुबह सात बजे से शुरू हुआ, लेकिन इससे पहले ही खेत-खलिहान के काम को छोड़ उत्साहित मतदाताओं की कतार अधिकांश बूथों पर लग गयी थी. तीन बजे तक सरायकेला विस में कुल 56.77 प्रतिशत और खरसावां विस में 60.12 प्रतिशत मतदान का रिकॉर्ड दर्ज किया गया.
हालांकि राजनगर के बानाटांगरानी बूथ, बूथ-159 डीएवी आदित्यपुर व बूथ-126 आवास बोर्ड में इवीएम खराबी के कारण कुछ देर बाद मतदान शुरू हुआ. इधर, सरायकेला विस के जिलींगगोडा बूथ पर झामुमो प्रत्याशी चंपई सोरेन, सालडीह बूथ पर भाजपा प्रत्याशी गणेश महाली एवं जिला परिषद अध्यक्ष शकुंतला महाली ने मतदान किया. सरायकेला विस में सुबह नौ बजे तक 15.66%, 11 बजे तक 29.12%, एक बजे तक 46.23% और तीन बजे तक 56.77% मतदान हुआ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




