पश्चिमी सिंहभूम के डीडीसी उत्कर्ष कुमार ने खूंटपानी में ‘चुप्पी तोड़ो, स्वास्थ्य रहो’ जागरुकता रथ को किया रवाना 

Published by : Priya Gupta Updated At : 30 May 2026 11:10 AM

विज्ञापन

‘चुप्पी तोड़ो, स्वास्थ्य रहो’ जागरुकता रथ

खूंटपानी प्रखंड से ‘चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो’ जागरूकता रथ को रवाना किया गया. यह रथ ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं और किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करेगा.

विज्ञापन

खूंटपानी से अजय महतो की रिपोर्ट

खूंटपानी प्रखंड मुख्यालय में पश्चिमी सिंहभूम के डीडीसी उत्कर्ष कुमार ने चुप्पी तोड़ो, स्वास्थ्य रहो जागरुकता रथ को रवाना किया. यह जागरूकता रथ प्रखंड के सुदूर और ग्रामीण इलाकों में जाकर नुक्कड़ नाटकों, प्रचार सामग्री और उद्घोषणा के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को शिक्षित करता है. 

किशोरियों को वैज्ञानिक जानकारी देने पर जोर

डीडीसी उत्कर्ष कुमार ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों को माहवारी और मासिक धर्म स्वच्छता से संबंधित सही और वैज्ञानिक जानकारी प्रदान करना, स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक बनाना साथ ही  समाज में व्याप्त भ्रांतियों एवं मिथकों को दूर करना है.

मासिक धर्म को लेकर भ्रांतियां दूर करने की अपील

प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ने कहा कि मासिक धर्म महिलाओं के जीवन की एक प्राकृतिक और सामान्य प्रक्रिया है. यह स्वस्थ शरीर का संकेत है, लेकिन दुर्भाग्यवश आज भी हमारे समाज में इसे लेकर कई भ्रांतियां, संकोच और भेदभाव मौजूद हैं. इसे दूर करने पर बल दिया. जिला परिषद सदस्य यमुना तियू कहा कि हर किशोरी, लड़की और महिला को सुरक्षित, स्वच्छ और सम्मानजनक माहौल मिले.

स्वच्छता और जागरूकता बढ़ाने पर दिया बल

बीडीओ धनंजय पाठन ने कहा कि हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सभी किशोरियों को स्वच्छ सेनेटरी पैड, साफ पानी, शौचालय और सही जानकारी उपलब्ध हो. सीएचसी प्रभारी डॉ आलोक रंजन महतो ने कहा कि मासिक धर्म स्वच्छता पर समुदाय में जागरूकता आई है, लेकिन अभी भी इस पर खुलकर बात नहीं की जाती है. इस चुप्पी को तोड़ना है.

यह भी पढ़ें: गढ़वा: ‘PhonePe’ से घूस लेने वाले राजस्व कर्मचारी पर गिरी गाज, वीडियो वायरल होने के बाद हुए सस्पेंड

यह भी पढ़ें: JUVNL घोटाला: 109 करोड़ रुपये के गबन मामले में आरोपी अरग्य सेनगुप्ता को झारखंड हाईकोर्ट से मिली जमानत

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola