पांच महीने से राशन नहीं दे रहा डीलर, मांगने पर डांट कर भगा देता है

Updated:
विज्ञापन

हाटगम्हरिया : नूरदा पंचायत के बलजोड़ी में राशन डीलर के खिलाफ ग्रामसभा डीलर पर कानूनी कार्रवाई कर लाइसेंस रद‍्द करने की मांग की हाटगम्हरिया : हाटगम्हरिया प्रखंड के नूरदा पंचायत के बलजोड़ी के राशन डीलर राजेन गागराई के खिलाफ लाभुकों ने मंगलवार को ग्रामसभा की. लाभुकों ने आरोप लगाया कि डीलर ने चार से पांच […]

विज्ञापन

हाटगम्हरिया : नूरदा पंचायत के बलजोड़ी में राशन डीलर के खिलाफ ग्रामसभा

आपके शहर में

विज्ञापन

डीलर पर कानूनी कार्रवाई कर लाइसेंस रद‍्द करने की मांग की

हाटगम्हरिया : हाटगम्हरिया प्रखंड के नूरदा पंचायत के बलजोड़ी के राशन डीलर राजेन गागराई के खिलाफ लाभुकों ने मंगलवार को ग्रामसभा की. लाभुकों ने आरोप लगाया कि डीलर ने चार से पांच माह का राशन नहीं दिया है. इसके विरोध में बीडीओ के नाम 35 लाभुकों ने हस्ताक्षरयुक्त पत्र सीआई को सौंपा है.

पत्र के माध्यम से ग्रामीणों ने राशन डीलर के खिलाफ कानूनी जांच कर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है. बताया कि राशन मांगने पर डीलर लाभुकों को डांट-फटकार कर भगा देता है. कई लाभुकों को पर्ची काटकर राशन नहीं दिया जाता है. लाभुकों ने राशन डीलर का लाइसेंस रद्द करने की मांग की है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola