ePaper

सरायकेला में ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ सख्त कार्रवाई, टोल मोड़ पर चला विशेष चेकिंग अभियान

Updated at : 06 Mar 2026 8:03 AM (IST)
विज्ञापन
Saraikela Traffic Checking

सरायकेला के कांड्रा टोल मोड़ पर ड्रंक एंड ड्राइव अभियान के तहत जांच करती पुलिस (बाएं) और वाहन की छत पर सवार यात्री. फोटो: प्रभात खबर

Saraikela Traffic Checking: सरायकेला-खरसावां में सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कांड्रा टोल मोड़ पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया. ड्रंक एंड ड्राइव में एक चालक पकड़ा गया, जिसमें 335 एमजी अल्कोहल पाया गया. वहीं तीन सवारी गाड़ियों में अतिरिक्त यात्रियों को बैठाकर वाहन चलाने पर पुलिस ने जुर्माना लगाया. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

सरायकेला से प्रताप मिश्रा की रिपोर्ट

Saraikela Traffic Checking: सरायकेला-खरसावां जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में 5 मार्च 2026 को यातायात थाना की टीम ने कांड्रा टोल मोड़ के पास ड्रंक एंड ड्राइव और ओवरलोडिंग के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया.

कांड्रा टोल मोड़ पर चला चेकिंग अभियान

यातायात थाना प्रभारी राजू के नेतृत्व में शाम करीब 5 बजे से कांड्रा टोल मोड़ के पास वाहनों की जांच शुरू की गयी. इस दौरान यातायात थाना में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों की टीम ने मोटरसाइकिल से लेकर सभी प्रकार के छोटे और बड़े वाहनों की जांच की. पुलिस ने वाहन चालकों के दस्तावेजों की जांच के साथ-साथ ड्रंक एंड ड्राइव की भी जांच की.

शराब पीकर वाहन चलाने वाला चालक पकड़ा गया

चेकिंग के दौरान वाहन संख्या JH05BB-3312 के चालक हरिराम सरदार को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया. जांच में पाया गया कि चालक ने 335 एमजी अल्कोहल का सेवन कर वाहन चला रहा था. इसके बाद वाहन मालिक को सूचित करते हुए यातायात नियमों के तहत चालक पर जुर्माना लगाया गया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गयी.

अतिरिक्त यात्रियों को बैठाकर चल रही थीं सवारी गाड़ियां

जांच के दौरान पुलिस को कई सवारी वाहनों में ओवरलोडिंग की भी शिकायत मिली. जांच में तीन सवारी गाड़ियों में करीब 30 अतिरिक्त यात्रियों को बैठाकर वाहन चलाते हुए पाया गया. यह स्थिति यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से बेहद खतरनाक मानी जाती है. पुलिस ने ऐसे सभी वाहनों पर यातायात नियमों के अनुसार जुर्माना लगाते हुए चालान काटा.

इसे भी पढ़ें: गेतलसूद वाइन शॉप फायरिंग कांड का खुलासा : हथियार के साथ तीनों बदमाश गिरफ्तार

वाहन चालकों से नियमों का पालन करने की अपील

यातायात थाना की ओर से सरायकेला-खरसावाँ जिले के आम लोगों और वाहन चालकों से अपील की गयी है कि सभी लोग यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाएं. पुलिस ने स्पष्ट कहा है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है.

इसे भी पढ़ें: दुबई में फंसे झारखंड के तीन कारोबारी, वतन वापसी की कोशिश लगातार जारी

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola