दुबई में फंसे झारखंड के तीन कारोबारी, वतन वापसी की कोशिश लगातार जारी

Updated:
विज्ञापन

दुबई एयरपोर्ट पर फंसे पर्यटक

Jamtara: झारखंड के तीन कारोबारी दुबई में फंसे हुए हैं और वतन वापसी के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं. इनमें से एक बोकारो, एक गिरिडीह और एक जामताड़ा के कारोबारी हैं.

विज्ञापन

जामताड़ा के प्रकाश नारनोलिया, बोकारो के प्रवीण कुमार सर्राफ व गिरीडीह के रवि प्रकाश हैं शामिल

आपके शहर में

विज्ञापन

उमेश कुमार
Jamtara: अमेरिका, इजराइल और ईरान की जंग के बीच कई देशों में हालात तेजी से बिगड़ गये हैं. इस युद्ध की वजह से जामताड़ा सहित झारखंड के तीन कारोबारी दुबई में फंसे हैं. जिसमें जामताड़ा के प्रकाश नारनोलिया, बोकारो के प्रवीण कुमार सर्राफ व गिरीडीह के रवि प्रकाश शामिल हैं. बताया जाता है कि ये तीनों मित्र हैं और सभी 24 फरवरी को टूरिस्ट वीजा पर सैर सपाटे के लिए दुबई गये थे. 28 फरवरी को इन सभी की वापसी था. फ्लाइट अमीरात में टिकट था, लेकिन तीन घंटे के उड़ान के बाद फिर वापस दुबई के एयरपोर्ट विमान को उतार दिया गया.

भारत सरकार की ओर से एयरलिफ्ट की सूचना नहीं

बताया गया कि भारतीय ऐयर स्पेश की ओर से लैडिंग की अनुमति नहीं दी जा रही थी. इसी वजह से विमान को वापस उतारना पड़ा. हालांकि लॉजिंग और फूडिंग की व्यवस्था यूएई सरकार की ओर से गई है. इसके बाद इन सभी ने पांच दिन के अंतराल में तीन बार टिकट बनवाया और रद्द कराना पड़ा. इन लोगों ने भारतीय दूतावास से भी संपर्क साधा, लेकिन भारतीय दूतावास की ओर से यह कह एयरलिफ्ट करने से मना कर दिया गया कि काफी ट्रैवलर फंसे हैं. अभी ट्रैवलर एयरलिफ्ट करने का किसी तरह का दिशा-निर्देश इंडियन गर्वमेंट से नहीं मिला है.

दुबई में फंसे झारखंड के तीन कारोबारी

फुजैराह के लिए निकल गए हैं तीनों

जामताड़ा के प्रकाश नारनोलिया ने बताया कि वहां डेली लाइफ में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है. धमाके की आवाज जरूर सुनाई देती है, लेकिन दुबई के अंदर किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है. मोबाइल पर अलार्मिंग साइरन बजता है और लोगों को चेतावनी दी जाती है कि खिड़की दरवाजे के आसपास नहीं जाए. ये सभी चार मार्च को भी बुर्ज खलीफा में सैर सपाटै के लिए पहुंचे थे. वहां किसी तरह का डरावना माहौल नहीं था. बताया कि दुबई में फ्लाइट के किराया में बेतहाशा वृद्धि हुई है. 20 हजार रुपये का टिकट 1.25 लाख से 1.5 लाख रुपये में खरीदना पड़ रहा है. गुरुवार को इन सभी ने फुजैराह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से मुंबई के लिए टिकट लिया है. फ्लाइट के लिए ये तीनों फुजैराह निकल चुके हैं. बताया कि सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम है. सिविलियन बेफिक्र हैं. अपने रोजमर्रा के काम में सभी लगे हुए हैं.

ये भी पढ़ें…

सीएम हेमंत सोरेन ने नेमरा में किया तालाब का निरीक्षण, बाहा पूजा के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

गढ़वा में रगड़ दिए गए रंगीले हेडमास्टर, अश्लील गानों पर बच्चियों संग थिरक रहे थे

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola