पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा बने झारखंड तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष, सुदेश की पत्नी नेहा वरीय उपाध्यक्ष
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 May 2019 5:06 PM
– खरसावां के सुमंत मोहंती व जमेशदपुर के दिनेश कुमार उपाध्यक्ष बने शचिंद्र कुमार दाश, सरायकेला झारखंड तीरंदाजी संघ के नये कार्यकारिणी (2019-2023) के लिये आज चुनाव किया गया. रांची के होटल में हुई एजीएम में झारखंड तीरंदाजी संघ के नये कार्यकारिणी का गठन किया गया. इसमें पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को दोबारा झारखंड तीरंदाजी […]
– खरसावां के सुमंत मोहंती व जमेशदपुर के दिनेश कुमार उपाध्यक्ष बने
शचिंद्र कुमार दाश, सरायकेला
झारखंड तीरंदाजी संघ के नये कार्यकारिणी (2019-2023) के लिये आज चुनाव किया गया. रांची के होटल में हुई एजीएम में झारखंड तीरंदाजी संघ के नये कार्यकारिणी का गठन किया गया. इसमें पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को दोबारा झारखंड तीरंदाजी संघ का अध्यक्ष चुना गया. पूर्व खेल मंत्री सुदेश महतो की पत्नी नेहा महतो को वरीय उपाध्यक्ष चुना गया. इसके अलावे दुमका के केएन सिंह को भी संघ का वरीय उपाध्यक्ष चुना गया.
खरसावां के सुमंत चंद्र मोहंती व जमशेदपुर के भाजपा महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार उपाध्यक्ष बनाये गये हैं. द्रोणाचार्य एवार्डी तीरंदाज पूर्णिमा महतो को संघ का सचिव चुना गया है. जमशेदपुर के तीरंदाज कोच हरेंद्र सिंह, किरीबुरु के कोच राजेंद्र गुइया, धनबाद राजवंश सिंह, हजारीबाग मनोज कुमार व सिल्ली के प्रकाश राम को सह सचिव चुना गया है.
ओलंपिक में गोल्ड मेडल लाने पर होगा पूरा जोर : अर्जुन मुंडा
झारखंड तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष चुने जाने के बाद प्रभात खबर से बातचीत में पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने कहा कि झारखंड के बच्चों में जन्मजात तीरंदाजी के गुण विद्यमान हैं. इन प्रतिभाओं में निखार ला कर उन्हें मंच देने की आवश्यकता है. श्री मुंडा ने कहा कि तीरंदाजी प्रतिभाओं को आगे बढ़ायेंगे. श्री मुंडा ने कहा कि यद्दपि तीरंदाजी में झारखंड बेहतर प्रदर्शन करता आ है, परंतु इस क्षेत्र में और बेहतर करना है.
उन्होंने कहा कि झारखंड तीरंदाजी संघ से जुड़े सभी लोगों ने मेरे प्रति भरोसा दिखाया. इसके लिए वे उनका आभार. उन्होंने कहा कि झारखंड के सभी जिलों में तीरंदाजी के प्रतिभाओं को उभारने का कार्य करेंगे. आने वाले दिनों में ओलिंपिक खेलों में तीरंदाजी में गोल्ड मेडल मिले. इस पर पूरा जोर रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










