सरायकेला-खरसावां : कुचाई में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, चार भट्टियां ध्वस्त 

Updated:
विज्ञापन
Seraikela Kharsawan

जिलिंगदा में चार भट्टियां ध्वस्त, 1300 किलोग्राम जावा महुआ तथा 30 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद

Seraikela Kharsawan : सरायकेला-खरसावां के कुचाई क्षेत्र में उत्पाद विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार भट्टियां ध्वस्त की. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

सरायकेला से शचिंद्र कुमार दाश की रिपोर्ट 

Seraikela Kharsawan : सरायकेला खरसावां जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उत्पाद विभाग ने गुरुवार को कुचाई थाना क्षेत्र के जिलिंग्दा गांव में सघन छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान अवैध महुआ शराब निर्माण में प्रयुक्त चार चुलाई भट्टियों को ध्वस्त कर दिया गया.

उत्पाद विभाग की कार्रवाई में भारी मात्रा में अवैध सामग्री जब्त 

उत्पाद विभाग को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में लगभग 1300 किलोग्राम जावा महुआ तथा 30 लीटर अवैध महुआ चुलाई शराब बरामद की गई. विभागीय अधिकारियों ने मौके पर ही बरामद अवैध सामग्री को जब्त कर नियमानुसार नष्ट कर दिया.

अवैध शराब कारोबार पर आगे भी जारी रहेगी सख्त कार्रवाई 

जिला प्रशासन ने कहा है कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. प्रशासन ने आम लोगों से भी अपील की है कि वे अपने आसपास अवैध शराब के निर्माण, भंडारण या बिक्री की जानकारी संबंधित विभाग को दें, जिससे  ऐसे अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक लगाई जा सके. यह अभियान जिले को नशामुक्त और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: CBSE री-वैल्यूएशन फीस जमा करने में नहीं होगी परेशानी, 40 हजार छात्रों ने किया आवेदन

इसे भी पढ़ें: शुरू हो गया CBSE 12वीं री-चेकिंग प्रोसेस, जानें कितनी लगेगी फीस

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola