गोपाल पुल के नीचे मिला अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस

Updated at : 01 Mar 2025 8:18 PM (IST)
विज्ञापन
गोपाल पुल के नीचे मिला अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस

शहर मे 40 घंटे भीतर संदेहास्पद स्थिति मे दूसरा शव बरामद,मौके पर पहुंची नगर पुलिस, जांच पड़ताल

विज्ञापन

साहिबगंज. शहर में महज 40 घंटे के भीतर दूसरा शव संदिग्ध परिस्थिति में बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गयी. शव को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी. नगर थाना क्षेत्र के गोपालपुल के नीचे शनिवार को शव मिलने पर स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को दी. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. शव को पुल के नीचे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. मामले की जानकारी देते हुए सब-इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार प्रभाकर ने बताया कि मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र की भारतीय कॉलोनी के निवासी दिलीप झा के रूप में हुई है, जिनकी उम्र 55 वर्ष थी. वे किराए के मकान में अकेले रहते थे और दिनभर मजदूरी का काम करते थे. पुलिस को जानकारी मिली है कि उन्हें नशे की भी लत थी, जिसकी पड़ताल की जा रही है. पुलिस ने बताया कि घटना की गहराई से जांच की जा रही है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि घटना की सटीक जानकारी मिल सके. प्रारंभिक जांच में संभावना जताई जा रही है कि व्यक्ति पुल से गिरा होगा, लेकिन मामले की सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और गहन अनुसंधान के बाद ही सामने आएगी. नगर थाना क्षेत्र में संदिग्ध अवस्था में शव मिलने के इस मामले में यूडी केस दर्ज किया गया है. 27 फरवरी को जिरवाबाड़ी में मिला था महिला का अर्धनग्न शव गौरतलब है कि इससे महज 36 घंटे पहले, 27 फरवरी की संध्या करीब पांच बजे, जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के अंजुमन नगर के पास भोजवा टोली की मुख्य सड़क पर एक महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में बरामद हुआ था. उसके सिर पर गहरी चोट के निशान थे और शव को बोरे में भरकर झाड़ियों के पीछे फेंका गया था. इस घटना के संबंध में जिरवाबाड़ी थाना में हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है. क्या कहती है पुलिस. पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और जल्द ही घटना की सच्चाई सामने लायी जायेगी. प्रवीण कुमार प्रभाकर, थाना प्रभारी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola