कांग्रेस छात्रों-युवाओं को गुमराह न करे, संसद में चर्चा करे : अनंत

Updated:
विज्ञापन
. | Prabhat Khabar Network

. | Prabhat Khabar Network

साहिबगंज में भाजपा ने राहुल गांधी का पुतला फूंका. अनंत ओझा ने कहा कि कांग्रेस संसद में चर्चा से भाग रही है और युवाओं को गुमराह कर रही है.

विज्ञापन

साहिबगंज. भाजपा नगर अध्यक्ष विनोद चौधरी के नेतृत्व में शुक्रवार को स्टेशन चौक के समीप कांग्रेस और राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया. कार्यक्रम में राजमहल के पूर्व विधायक अनंत ओझा भी शामिल हुए. भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद चौक के समीप से हाथों में पार्टी का झंडा लेकर रैली निकाली. इस दौरान कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता स्टेशन चौक पहुंचे, जहां पुतला दहन कर विरोध जताया. मौके पर पूर्व विधायक अनंत ओझा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी देश के छात्रों, युवाओं और आम लोगों को गुमराह कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जब केंद्र सरकार संसद में पेपर लीक सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है, तो कांग्रेस और उसके सहयोगी दल चर्चा से भागकर देशवासियों, छात्रों और युवाओं को गुमराह कर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड में कांग्रेस और झामुमो गठबंधन की सरकार के दौरान जेपीएससी में धांधली और भ्रष्टाचार के मामले सामने आए.

वहीं, जेएसएससी की परीक्षाओं में भी गड़बड़ी हुई. दूसरी ओर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी संसद में चर्चा से भाग रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासित राज्यों केरल, पंजाब, झारखंड सहित अन्य राज्यों में पेपर लीक और परीक्षाओं में गड़बड़ी के मामलों पर कांग्रेस और उसके सहयोगी दल चुप्पी साधे हुए हैं. कांग्रेस अराजक तत्वों को संरक्षण देने का काम कर रही है और तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है. उन्होंने कहा कि झारखंड में आयोजित कई परीक्षाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गयी हैं. भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणेश तिवारी ने कहा कि कांग्रेस विदेशी फंडिंग के जरिए देश को तोड़ने और अराजकता फैलाने का प्रयास कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस विदेशियों के हाथों में बिक चुकी है. उन्होंने कहा कि छात्रों और युवाओं की मांगों को केंद्र सरकार पूरा करेगी. राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को युवाओं व छात्रों को गुमराह करना बंद करना चाहिए. कांग्रेस और राहुल गांधी को संसद में बहस करनी चाहिए और देश, युवाओं तथा छात्रों को गुमराह नहीं करना चाहिए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी को सोनम वांगचुक के अनशन समाप्त करने से भी परेशानी हो रही है. कार्यक्रम में पूर्व विधायक अनंत ओझा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणेश प्रसाद, धर्मेंद्र ठाकुर, पूर्व जिलाध्यक्ष रणधीर सिंह, राजेश मंडल, राजीव चौधरी, जयप्रकाश सिन्हा, दिलीप हांसदा, चंद्रभान शर्मा, जिला महामंत्री सलखू सोरेन, धनंजय कुमार मंडल, जिला उपाध्यक्ष कलाम मनवार, जयंत वर्मा, चौकीदार हांसदा, जिला मंत्री चांदनी देवी, सागर मंडल, गौतम पंडित साथ ही सभी 17 मंडलों के अध्यक्षों में अनुराग, राहुल, जितेंद्र पंडित, कुणाल मंडल, भुवनेश्वर तुरी, मनीष ठाकुर, पिंटू घोष, मुकेश राज, रोहित रजक, विनेश्वरी यादव, रामप्रसाद चौधरी सहित अन्य उपस्थित थे.


विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola