साहिबगंज: तीनपहाड़ के तेतुलिया में दो महिलाओं की मौत, जांच में जुटी पुलिस
Published by : Guru Swarup Mishra Updated At : 18 Jun 2024 6:13 PM
अस्पताल पहुंची पुलिस
झारखंड के साहिबगंज जिले के तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के तेतुलिया में दो महिलाओं की मौत हो गयी है. पुलिस जांच में जुटी है. पुलिस अधिकारी की मानें, तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण सामने आएगा.
Table of Contents
राजमहल (साहिबगंज), मनोज यादव: झारखंड के साहिबगंज जिले के तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के तेतुलिया गांव में मंगलवार को दो अलग-अलग परिवार की महिलाओं की मौत हुई है. प्रथम दृष्ट्या दोनों ही महिलाओं की मौत पुलिस एवं परिजनों की ओर से कीटनाशक पदार्थ खाने से बताई जा रही है. हालांकि पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुटी है. पुलिस के मुताबिक मौत का मुख्य कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा.
संदिग्ध परिस्थिति में मृत मिली करुणा देवी
साहिबगंज के तेतुलिया निवासी स्वर्गीय मनोज दास की पत्नी करुणा देवी (44 वर्ष) मंगलवार के सुबह अपने घर में ही संदिग्ध परिस्थिति में मृत अवस्था में पड़ी थी. परिजनों ने आशंका जतायी कि कीटनाशक पदार्थ खाने से ही मृत्यु हुई है. इसकी सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर संजय कुमार दुबे मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल राजमहल लाए. चिकित्सकों द्वारा मृतका का पोस्टमार्टम किया गया.
दीपाली देवी की भी हो गयी मौत
मंगलवार की दोपहर करीब 2:00 बजे तेतुलिया गांव के ही सुबोध साह की पत्नी दीपाली देवी (40 वर्ष) अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गयी. वह घर में रखी एक दवा को खांसी की दवा समझकर पी ली और घर पर सो गई. कुछ घंटे बीत जाने के बाद परिजनों ने उसे उठाया, तो देखा कि उसके मुंह से सफेद झाग जैसा निकल रहा है. परिजनों ने आनन-फानन में इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया, यहां चिकित्सकों के जांच के दौरान मृत घोषित कर दिया. थाने के एसआई संजय कुमार दुबे ने शव का पंचनामा कराया. पोस्टमार्टम कराया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










