साहिबगंज में फूड इंस्पेक्टर ने मिठाई दुकान में मारा छापा, जारी किया नोटिस

Updated:
विज्ञापन
Sahibganj News

फूड इंस्पेक्टर ने मिठाई दुकान में मारा छापा

Sahibganj News: साहिबगंज के कोटालपोखर बाजार में फूड इंस्पेक्टर ने मिठाई दुकानों पर छापा मारकर सैंपल एकत्र किए और कई दुकानदारों को नोटिस जारी किया. पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

विकास जायसवाल की रिपोर्ट 

Sahibganj News: आम लोगों को बेहतर और गुणवत्ता पूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध नहीं कराए जाने वाले दुकानदारों की जांच अब शुरू हो गई है. पाकुड़ के खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार, जो साहिबगंज जिले के अतिरिक्त प्रभार में हैं, शुक्रवार को उन्होंने साहिबगंज जिले के बरहरवा प्रखंड क्षेत्र के कोटालपोखर बाजार के विभिन्न मिठाई दुकान में छापा मारा और वहां से नमूना कलेक्ट किया. 

खाद्य विभाग की कार्रवाई, रंगों के उपयोग पर चेतावनी 

कई दुकानदारों को खाद्य पदार्थ सही नहीं होने पर उन्हें खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 के तहत नोटिस थमाया और कुछ दुकानदारों को कड़ी हिदायत देते हुए कहा कि राजा रानी रंग और भी कलरफुल रंग का उपयोग मिठाई और नाश्ते के सब्जी और छोले में नहीं करनी है. 

मिलावट पर सख्त कार्रवाई का ऐलान 

फूड इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि आम लोगों को शुद्ध और पोषक तत्व वाला खाद्य पदार्थ दुकानदार को उपलब्ध कराना है. किसी भी प्रकार का रंग या कोई भी केमिकल का उपयोग मिठाई या नाश्ते में नहीं करना है. दुकानदार अगर ऐसा करते हुए पकड़े जाएंगे तो उनके खिलाफ हम लोग पहले नोटिस जारी करेंगे. अगर वह अपने कार्यशैली में सुधार नहीं लाते हैं तो उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करके कार्रवाई भी करेंगे. 

जांच जारी, नोटिस और कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू

फूड इंस्पेक्टर ने बताया कि कोटालपोखर बाजार के हाटपाड़ा, शांतिमोड़, रेलवे फाटक सहित विभिन्न क्षेत्रों में जांच की गई और दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई. कुछ नमूने सही पाए गए, जबकि गड़बड़ी मिलने पर नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है. संतोषजनक जवाब न मिलने पर जुर्माना और प्राथमिकी की कार्रवाई की जाएगी. अभी जांच जारी है और सैंपल रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी.

इसे भी पढ़ें: परिमल नाथवानी का पर्चा वैध, कांग्रेसी मंत्रियों के विरोध के बाद दिल्ली में डेरा जमाएंगे विधायक

इसे भी पढ़ें: गुमला-सिमडेगा सीमा पर भीषण सड़क हादसा, तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौत

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Priya Gupta

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola