दुमका से चलेगी भारत गौरव पर्यटक ट्रेन, दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थों का कर सकेंगे दर्शन

Updated:
विज्ञापन
दुमका से चलेगी भारत गौरव पर्यटक ट्रेन, दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थों का कर सकेंगे दर्शन

12 रात और 13 दिनों की यात्रा

विज्ञापन

सहिबगज. आईआरसीटीसी द्वारा केंद्र सरकार के “एक भारत श्रेष्ठ भारत ” और “देखो अपना देश ” अभियान के तहत भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन किया जा रहा है. इसी क्रम में झारखंड और बिहार के श्रद्धालुओं के लिए “दक्षिण दर्शन यात्रा सह मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग ” धार्मिक पर्यटन पैकेज लॉन्च किया गया है. यह विशेष भारत गौरव पर्यटक ट्रेन 14 जुलाई 2026 को रवाना होगी. 12 रात और 13 दिनों की इस यात्रा में श्रद्धालुओं को दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के दर्शन का अवसर मिलेगा. यात्रा के दौरान तिरुपति बालाजी मंदिर, रामनाथस्वामी ज्योतिर्लिंग मंदिर (रामेश्वरम), मीनाक्षी मंदिर (मदुरै), कन्याकुमारी तथा श्री मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग सहित कई प्रसिद्ध तीर्थस्थलों के दर्शन कराए जाएंगे. यह ट्रेन दुमका से प्रारंभ होकर हंसडीहा, भागलपुर, सुल्तानगंज, जमालपुर, किऊल, मोकामा, बख्तियारपुर, पटना साहिब, पटना, आरा, दिलदारनगर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन और प्रयागराज छिवकी स्टेशन से यात्रियों को लेकर यात्रा पूरी करेगी. इन सभी स्टेशनों से श्रद्धालु यात्रा में शामिल हो सकेंगे. यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक और आधुनिक यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गयी हैं. ट्रेन में इंफोटेनमेंट सिस्टम, प्रत्येक कोच में सुरक्षा गार्ड और सीसीटीवी कैमरों की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

पर्यटन पैकेज में ट्रेन यात्रा, आधुनिक किचन कार से सीट पर परोसा जाने वाला शुद्ध शाकाहारी भोजन, बस द्वारा स्थानीय दर्शनीय स्थलों का भ्रमण, होटल में आवास, गाइड सेवा तथा यात्रा दुर्घटना बीमा शामिल है. विभिन्न श्रेणियों के अनुसार आकर्षक पैकेज भी निर्धारित किए गए हैं.

आईआरसीटीसी के इस प्रयास से झारखंड और बिहार के श्रद्धालुओं को एक ही यात्रा में दक्षिण भारत के कई प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के दर्शन का अवसर मिलेगा, जिससे धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा.

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola