महिला खिलाड़ी बनी उपविजेता

Updated at :13 Feb 2014 4:10 AM
विज्ञापन
महिला खिलाड़ी बनी उपविजेता

साहिबगंज : 8 से 10 फरवरी तक गुमला में आयोजित चतुर्थ झारखंड राज्य स्तरीय तेलंगा खड़िया महिला व पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता 2013-14 में साहिबगंज की महिला खिलाड़ियों ने उप विजेता का खिताब अपने नाम किया. 48 केजी, 53 केजी, 58 केजी, भर वर्ग में शर्मिला कुमारी, ललिता कुमारी, रूबी कुमारी, ने स्वर्ण पदक जीता. 40 […]

विज्ञापन

साहिबगंज : 8 से 10 फरवरी तक गुमला में आयोजित चतुर्थ झारखंड राज्य स्तरीय तेलंगा खड़िया महिला व पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता 2013-14 में साहिबगंज की महिला खिलाड़ियों ने उप विजेता का खिताब अपने नाम किया. 48 केजी, 53 केजी, 58 केजी, भर वर्ग में शर्मिला कुमारी, ललिता कुमारी, रूबी कुमारी, ने स्वर्ण पदक जीता.

40 केजी, 42 केजी भर वर्ग में रूपा कुमारी, पूनम कुमारी ने रजत पदक व 60 केजी, 63 केजी, 48 केजी, भार वर्ग में सोनी कुमारी, रानी कुमारी, सोनी कुमारी व कुंदन कुमार ने कांस्य पदक जीता. बुधवार को सभी खिलाड़ी साहिबगंज पहुंचे. यहां सिदो कान्हू स्टेडियम में टीम प्रशिक्षक मो बेलाल, टीम मैनेजर सुनील यादव को जिला खेल प्रभारी योगेश प्रसाद यादव, मो नकीबुद्दीन, रंजीत रजक ने बधाई दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola