बरहरवा में सरकारी बस व टोटो-ऑटो स्टैंड नहीं

Author :RAKESH KUMAR
Published by :RAKESH KUMAR
Updated at :12 May 2026 9:08 PM
विज्ञापन
sahibganj

साहिबगंज (फाइल फोटो)

सड़क पर लगती हैं गाडियां, जाम से हर रोज हलकान रहते हैं लोग

विज्ञापन

नगर पंचायत गठन के आठ वर्ष बाद भी सुविधा बहाल नहीं प्रतिनिधि, बरहरवा साहिबगंज जिले का प्रमुख शहर बरहरवा में राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी और प्रशासनिक अधिकारियों के ढुलमुल रवैये के कारण सरकारी बस स्टैंड और टोटो-ऑटो स्टैंड नहीं बन सका है. नगर पंचायत के गठन को आठ वर्ष से अधिक का समय बीत चुका है. कई बोर्ड बैठकों में भी बस स्टैंड के निर्माण को लेकर प्रस्ताव लिया गया है, पर निर्माण को लेकर ठोस पहल नहीं की गयी. टोटो और ऑटो स्टैंड का निर्माण का भी कमोबेश यही हाल है. बरहरवा से प्रतिदिन पूर्वाह्न तीन बजे से देर शाम तक गोड्डा, दुमका और देवघर जिले के विभिन्न स्थानों के लिए दो दर्जन बसें चलती है. इसके अलावा रांची, धनबाद, जमशेदपुर, बोकारो आदि स्थानों पर जाने के लिए भी राजमहल से खुलने वाली बसें बरहरवा में रुक कर जाती है. प्रतिदिन सैकड़ों यात्री सफर करते हैं. सरकारी बस स्टैंड नहीं रहने के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. निजी बस स्टैंड में सुविधाओं का अभाव बरहरवा लोहा पुल के पास दशकों से निजी बस स्टैंड संचालित होता है, जहां बस खड़ा करने का किराया करीब 40-50 रुपये लिया जाता है. वहीं, बस स्टैंड में किसी भी प्रकार की सुविधा नहीं है, न यात्री शेड है, न शौचालय है. न ही पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था है. इस कारण यात्रियों को यात्रा के दौरान हमेशा दिक्कतें उठनी पड़ती है. यहां सबसे अधिक परेशानी युवतियों और महिला यात्रियों को होती है, जिन्हें शौच के लिए खुले में जाने को मजबूर होना पड़ता है. वहीं, बस स्टैंड नहीं रहने और पैसेंजर बैठाने के लिए बस चालक प्रतिदिन पूर्वाह्न 2 बजे से सुबह 7 बजे तक अपनी बसों को स्टेशन चौक स्थित काली मंदिर के पास लगाते हैं. इस कारण कई बार सुबह-सुबह स्टेशन चौक के पास जाम लग जाता है. कई चालक अपनी बसों को छाताडंगाल मैदान में भी पार्क करते हैं. सड़क किनारे लगे रहते हैं ऑटो व टोटो बरहरवा नगर पंचायत क्षेत्र में ऑटो व टोटो (इ-रिक्शा) स्टैंड नहीं रहने के कारण रोजाना सैकड़ों चालक वाहनों को स्टेशन चौक के पास तीनों रास्तों में लगा देते हैं. ट्रेन आने के समय पैसेंजर लेने की होड़ में चालक वाहनों को स्टेशन चौक के मेन गेट पर भी पार्क कर देते हैं. इस कारण बरहरवा स्टेशन चौक के पास रोजाना सड़क जाम लगता है. इसके अलावा पतना चौक और राजमहल रोड मुंशी पोखर के पास तथा सब्जी मंडी और पूर्वी रेलवे फाटक के दोनों तरफ में वाहनों की लंबी कतार लगी रहती है. वहीं, इस मुद्दे पर वाहन चालकों का कहना है कि नगर प्रशासन अगर उन्हें वाहन लगाने के लिए स्टैंड बनाकर दें या किसी निश्चित स्थान को चिह्नित कर दें. कड़ाई से इसका पालन कराये तो हम सभी भी इनका पालन करेंगे. नगर पंचायत में सरकारी जगह की है कमी जानकारी के अनुसार बरहरवा नगर पंचायत में सरकारी जगहों की कमी है. इस कारण नगर के विकास से संबंधित कई योजनाएं आज तक धरातल पर नहीं उतर सकी है. हालांकि, जिले के अधिकारी अगर चाहे तो बरहरवा से सटे पतना अंचल में उन्हें कई सरकारी जगह मिल सकती है. क्या कहते हैं लोग फोटो- 00, सुमित गुप्ता बरहरवा में स्थायी बस, टोटो और ऑटो स्टैंड नहीं रहने के कारण प्रतिदिन सैकड़ों वाहन सड़क किनारे पार्क किये जाते हैं. इस कारण जाम लगती है. सुबह स्टेशन चौक काली मंदिर के पास बसें पार्क की जाती है, स्टैंड नहीं होने के गंभीर समस्या को दर्शाता है. सुमित गुप्ता फोटो- 00, संतोष आनंद बरहरवा में वाहनों को पार्क करने के लिये निश्चित स्थान नहीं होने से अक्सर भीषण सड़क जाम लगता है, जिससे सबसे अधिक परेशानी स्कूल कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों और मरीजों को होता है. नगर प्रशासन को समस्या का शीघ्र निदान करना चाहिए. फोटो- 00, संजीव गुप्ता जिले का प्रमुख शहर होने के बावजूद यहां बस और ऑटो-टोटो स्टैंड का नहीं होना दुर्भागपूर्ण है. यह प्रशासनिक अधिकारियों के ढुलमुल रवैये को दर्शाता है. स्टैंड नहीं रहने के कारण जाम लगता है. सबसे अधिक बुरा प्रभाव यहां के व्यवसायियों पर पड़ता है. संजीव गुप्ता फोटो- 00, मिथुन मंडल नगर गठन के आठ साल बीतने के बावजूद अभी भी नगर में कई मूलभूत समस्याओं का अभाव है. इसीलिये नगरवासियों और वाहन चालकों के सुविधा को ध्यान में रखकर नगर प्रशासन को स्थाई बस स्टैंड और ऑटो टोटो स्टैंड के लिये जगह सुनिश्चित करना चाहिये. मिथुन मंडल क्या कहते हैं पदाधिकारी नगर में स्टैंड बनाने को लेकर पर्याप्त जगह की कमी है. लेकिन, प्रशासन के लोग इसको लेकर काफी गंभीर है. अधिकारियों और जनप्रतिनिधि से वार्तालाप किया जा रहा है. शीघ्र ही स्टैंड बनाने को लेकर जगह चिन्हित कर लिया जायेगा. दीपक कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी

विज्ञापन
RAKESH KUMAR

लेखक के बारे में

By RAKESH KUMAR

RAKESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola