जिला खनन निरीक्षक ने 10 ईंट भट्ठों का किया निरीक्षण
Published by : BIKASH JASWAL Updated At : 12 May 2026 7:10 PM
इस दौरान उन्होंने संचालकों से ईंट भट्ठा संचालन से संबंधित कागजात की मांग की. कई मालिक नहीं दिखा सके.
प्रतिनिधि, बरहरवा जिला खनन निरीक्षक राजेश कुमार ने मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के मोगलपाड़ा, मेंहदीडांगा, रामनगर, सिरासिन समेत अन्य स्थानों पर संचालित ईंटा भट्ठों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने संचालकों से ईंट भट्ठा संचालन से संबंधित कागजात की मांग की. कई मालिक नहीं दिखा सके. खनन निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान 10 ईंट भट्ठों का निरीक्षण किया. इस दौरान भट्टा संचालकों से बिना कागजात कंप्लीट किया ईंट भट्ठा का संचालन नहीं करने की सख्त हिदायत दी है, उन्हें नोटिस भी दिया गया है. निरीक्षण के दौरान कुछ ईंट भट्ठों के मालिकों ने बताया कि उनका कागजात संबंधित कार्य प्रक्रिया में है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










