Sahibganj: एक लाख की सुपारी लेकर गोड्डा के शूटर ने बरहेट में की थी हत्या, पुलिस ने दबोचा

Updated at :12 May 2026 6:17 PM
विज्ञापन
Sahibganj Police

पुलिस हिरासत में गिरफ्तार आरोपी

Sahibganj: साहिबगंज के बरहेट में एक लाख रुपये की सुपारी लेकर हत्या करने वाले गोड्डा के शूटर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है.

विज्ञापन

विकास जायसवाल
Sahibganj (बरहरवा): साहिबगंज जिले के बरहेट में बीते 8 मई को जमीन विवाद में एक युवक की गोली मारकर हुई हत्या मामले की साहिबगंज पुलिस ने उद्वेदन कर दिया है. साहिबगंज एसपी अमित कुमार सिंह के निर्देश पर बरहरवा एसडीपीओ नितिन कुमार खंडेलवाल के नेतृत्व में बनी एसआईटी के टीम ने पूरे मामले में तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है. मामले को लेकर सीडीपीओ नितिन खंडेलवाल ने बरहेट थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि बीते 8 मई को सूचना प्राप्त हुआ कि बरहेट थाना क्षेत्र के उजली गांव में सीताराम हेंब्रम की गोली मारकर हत्या कर दी गई है.

ताला मरांडी है शूटर

उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने कांड संख्या 60/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की और कांड के अनुसंधान में जांच टीम के द्वारा सीताराम हेंब्रम के चचेरे भाई जेठा हेंब्रम को गिरफ्तार किया गया. जेठा हेंब्रम से पूछताछ के क्रम में पता चला कि सीताराम हेंब्रम की हत्या शूटर से करवाई गई थी. इसमें उदाली गांव के ही बेटका टुडू उर्फ पुष्पराज जो हाल फिलहाल जेल से छूट कर आया है. जेठा ने बताया कि गोड्डा के ललमटिया थाना क्षेत्र के धनकुंडा गांव के झारखंडी दादा उर्फ ताला मरांडी उसका आसानी से काम कर देगा.

40 हजार रुपये मिला था एडवांस

इसके बाद तीनों की मुलाकात राजाभीटा रतनपुर हाट मे हुई और वहां पर सीताराम हेंब्रम की हत्या के लिए 1 लाख रुपये में डील फाइनल हुआ, जिसमें 40 हजार रुपये एडवांस भी दिया गया. एडवांस देने के बाद तीनों बरहेट थाना क्षेत्र के उदाली पहुंचे और मौका देखकर सीताराम हेंब्रम की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. बेटका टुडू उर्फ पुष्पराज, झारखंडी दादा उर्फ ताला मरांडी का आपराधिक इतिहास रहा है.

छापेमारी टीम में इंस्पेक्टर नूनदेव राय, थाना प्रभारी चंदन कुमार भैया, असीम कुजूर, विजय कुमार रामानी, बिट्टू कुमार साहा, एएसआई अशोक सिंह, रघुवीर राम, जितेंद्र मरांडी, चंद्र प्रकाश दुबे और मुकेश कुमार शामिल थे.

ये भी पढ़ें…

Giridih: बाल विवाह की सूचना पर प्रशासन अलर्ट, नाबालिग बच्ची को बालिका वधू बनने से बचाया

Ranchi: 292 करोड़ के रवींद्र भवन का 8 साल लंबा इंतजार फिर बढ़ा, सरकार की हरी झंडी का इंतजार

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola