साहिबगंज: राजमहल में भाइयों के बीच हुआ जमीन विवाद, मारपीट में बुजुर्ग की मौत

Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन

जांच में जुटी पुलिस

Sahibganj Land Dispute News: साहिबगंज जिले के जयरामडांगा गांव में जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. विवादित जमीन पर बाउंड्री निर्माण को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में 70 वर्षीय बुजुर्ग रुदल यादव की मौत हो गई. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

राजमहल से शत्रुधन हजारी की रिपोर्ट

Sahibganj Land Dispute: झारखंड के साहिबगंज जिले के राजमहल थाना क्षेत्र अंतर्गत महासिंहपुर पंचायत के जयरामडांगा गांव में बुधवार को जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया. सगे भाइयों के बीच विवादित जमीन पर बाउंड्री निर्माण को लेकर हुई मारपीट में एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है.पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. मृतक की पहचान रुदल यादव (70) के रूप में हुई है.

बाउंड्री निर्माण को लेकर शुरू हुआ विवाद 

परिजनों के अनुसार रुदल यादव और उनके भाई हरिकिशोर यादव के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. कई बार पंचायत स्तर पर मामले के समाधान का प्रयास किया गया, लेकिन विवाद खत्म नहीं हो सका. बताया जाता है कि बुधवार को हरिकिशोर यादव विवादित भूमि पर बाउंड्री निर्माण करा रहे थे. इसका विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई. 

परिवार पर हमले का आरोप 

मृतक के बेटे रामदेव यादव ने आरोप लगाया है कि हरिकिशोर यादव और उनके बेटे रामअवतार यादव, धर्मराज यादव, धर्मवीर यादव और परमेश्वर यादव ने मिलकर उनके परिवार पर हमला कर दिया. मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे रुदल यादव, उनकी पत्नी रेखा देवी (60) और बेटे जीतू यादव (25) गंभीर रूप से घायल हो गए.आनन-फानन में ग्रामीणों व परिजनों की मदद से तीनों को अनुमंडलीय अस्पताल राजमहल पहुंचाया गया. वहां चिकित्सक डॉ उदय टुडू ने जांच के बाद रुदल यादव को मृत घोषित कर दिया. वहीं रेखा देवी और जीतू यादव की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. 

पुलिस ने शुरू की जांच 

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस इंस्पेक्टर राजीव रंजन व थाना प्रभारी हसनैन अंसारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली.पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.मामले की जांच की जा रही है। आवेदन और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. मौके पर एएसआई  महादेव उरांव,सनातन हेंब्रम, नंदकिशोर यादव,सर्जन मुर्मू एवं पुलिस बल मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: JSCA स्टेडियम में जेपीएल फाइनल के दौरान भगदड़, कई घायल; गेट पर तोड़फोड़

यह भी पढ़ें: झारखंड टी20 लीग फाइनल 2026: कब, कहां और कैसे फ्री में देखें छोटानागपुर रॉयल्स vs जमशेदपुर स्टीलर्स का मुकाबला?

यह भी पढ़ें: बिरसा मुंडा जेल में महिला कैदी के गर्भवती मामला: हाईकोर्ट में सीलबंद लिफाफे में पेश की गई रिपोर्ट

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola