स्वतंत्रता दिवस से पहले सिदो-कान्हू स्टेडियम में गूंजा कदमताल, डीसी-एसपी ने परखी तैयारियां

Updated:
विज्ञापन

डीसी-एसपी ने परखी तैयारियां.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

साहिबगंज में स्वतंत्रता दिवस की धूम.सिदो-कान्हू स्टेडियम में फुल रिहर्सल, DC-SP ने जांची तैयारियां.

विज्ञापन

साहिबगंज. स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के तहत गुरुवार को सिदो-कान्हू स्टेडियम में परेड का फुल रिहर्सल किया गया. पूर्वाभ्यास के दौरान उपायुक्त दीपक कुमार दुबे और पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह ने तैयारियों का जायजा लिया. सार्जेंट मेजर रोहित दुबे के नेतृत्व में विभिन्न टुकड़ियों ने अनुशासन और कदमताल के साथ परेड का अभ्यास किया.

विज्ञापन

विभिन्न बलों और स्कूल-कॉलेज की टुकड़ियों ने लिया हिस्सा

फुल रिहर्सल में जिला सशस्त्र बल की एक प्लाटून, जैप-9 की एक प्लाटून, गृह रक्षा वाहिनी की एक प्लाटून और एनसीसी साहिबगंज महाविद्यालय की एक प्लाटून शामिल हुई. इसके अलावा गर्ल्स गाइड जवाहर नवोदय विद्यालय की दो प्लाटून ने भी हिस्सा लिया.

राजस्थान इंटर विद्यालय, साहिबगंज महाविद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय और संत जेवियर्स स्कूल की एक-एक प्लाटून ने भी परेड का पूर्वाभ्यास किया. वहीं नवनियुक्त पुरुष एवं महिला चौकीदारों की एक-एक प्लाटून ने भी रिहर्सल में हिस्सा लिया.

अधिकारी, शिक्षक और छात्र रहे मौजूद

पूर्वाभ्यास के दौरान जिले के वरीय पदाधिकारी, शिक्षक, अभिभावक और छात्र मौजूद रहे. मंच संचालन भगवती पांडे ने किया. फुल रिहर्सल के साथ ही साहिबगंज में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गयी हैं.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola