साहिबगंज के पूर्व छात्र ज्ञानेश भारती बने अंडमान-निकोबार के मुख्य सचिव

Updated:
विज्ञापन

अंडमान-निकोबार के नवनियुक्त मुख्य सचिव ज्ञानेश भारती

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

1998 बैच के आईएएस अधिकारी ज्ञानेश भारती को अंडमान-निकोबार का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है. साहिबगंज से जुड़ी उनकी पढ़ाई और प्रशासनिक सेवा के सफर की भी खास चर्चा है.

विज्ञापन


विज्ञापन


साहिबगंज : शहर के जाने-माने चिकित्सक सह सूर्या सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के निदेशक डॉ विजय कुमार के भतीजे और 1998 बैच के आईएएस अधिकारी ज्ञानेश भारती को भारत सरकार ने अंडमान-निकोबार का मुख्य सचिव नियुक्त किया है. बांका जिले के कटोरिया निवासी ज्ञानेश भारती इससे पहले उप मुख्य निर्वाचन आयुक्त, केंद्र सरकार में अपर सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी, दिल्ली नगर निगम के आयुक्त और सेल टैक्स कमिश्नर समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं.

साहिबगंज में पूरी की आइएससी की पढ़ाई, दिल्ली से हासिल की स्नातक की डिग्री

ज्ञात हो कि उनके बड़े भाई आनंद वर्धन उत्तराखंड के मुख्य सचिव हैं, जबकि छोटे भाई रवींद्र कुमार उर्फ टिंकूजी कटोरिया में हीरो बाइक शोरूम के प्रोपराइटर हैं. डॉ विजय कुमार ने बताया कि ज्ञानेश ने कटोरिया से मैट्रिक की परीक्षा देने के बाद वर्ष 1989 में भागलपुर के मारवाड़ी कॉलेज में दाखिला लिया था. दंगा भड़कने के बाद वे साहिबगंज आ गए और यहां साहिबगंज महाविद्यालय से 1990-92 में आइएससी की पढ़ाई की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली से स्नातक की पढ़ाई पूरी की.

साहिबगंज से जुड़ी हैं यादें, मुख्य सचिव बनने पर शुभचिंतकों ने दी बधायी

साहिबगंज में पढ़ाई के दौरान उनके बड़े भाई स्वर्गीय श्याम सुंदर वर्णवाल ने डॉ विजय कुमार को उनकी पढ़ाई की जिम्मेदारी सौंपी थी. ज्ञानेश भारती के मुख्य सचिव बनने पर डॉ अरविंद सिंह, बोदी सिन्हा, पारसनाथ राय, डॉ सुमित, डॉ खुशबू प्रिया समेत कई लोगों ने बधायी दी है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola