तिलका मांझी मेला एकता का प्रतीक : हेमलाल

पतना : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खैरबनी गांव में मंगलवार की देर शाम पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सह बरहेट विधायक हेमलाल मुमरू ने बाबा तिलका मांझी मेले का उद्घाटन किया. इसके बाद विधायक श्री मुमरू ने बाबा तिलका मांझी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. श्री मुमरू ने कहा कि गांव व कसबे में इस तरह के मेले […]
पतना : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खैरबनी गांव में मंगलवार की देर शाम पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सह बरहेट विधायक हेमलाल मुमरू ने बाबा तिलका मांझी मेले का उद्घाटन किया. इसके बाद विधायक श्री मुमरू ने बाबा तिलका मांझी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. श्री मुमरू ने कहा कि गांव व कसबे में इस तरह के मेले के आयोजन से समाज के हर वर्ग के लोग मेले के बहाने एक जुट होते हैं.
उन्होंने लोगों से क्षेत्र के विकास में सहयोग करने की अपील की और कहा कि मेले के मूल उद्देश्य आपसी भाईचारे को बनाये रखें. मौके पर पतना प्रखंड उप प्रमुख जाकीर शेख, झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य राजकुमार भगत, राजू यादव, कृष्णा भगत सहित अन्य मौजूद थे.
इधर मेले में खिलौने, चाट के अलावा मिठाइयों की दुकानों में लोगों की भीड़ लगी रही.लोगों ने उठाया लांगडे नाच का आनंद खैरबनी गांव में आयोजित बाबा तिलका मांझी मेले में विभिन्न क्षेत्रों से आये अलग-अलग आदिवासी युवकों की टीम ने आकर्षक लांगडे नाच प्रस्तुत किया. इसका लोगों ने आनंद एठाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










