दारा के अपहरण के 72 घंटे बाद सुराग नहीं

Updated at : 09 Nov 2016 7:35 AM (IST)
विज्ञापन
दारा के अपहरण के 72 घंटे बाद सुराग नहीं

बरहरवा : बरहेट अंचल में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी दारा पासवान के अपहरण के 72 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है. पुलिस अपहरणकर्ताओं तक पहुंचने का लगातार प्रयास तो कर रही है, मगर कोई सफलता अब तक नहीं मिली है. सूत्रों की माने तो अपहरणकर्ता अब फिरौती की रकम 50 लाख […]

विज्ञापन
बरहरवा : बरहेट अंचल में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी दारा पासवान के अपहरण के 72 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है. पुलिस अपहरणकर्ताओं तक पहुंचने का लगातार प्रयास तो कर रही है, मगर कोई सफलता अब तक नहीं मिली है. सूत्रों की माने तो अपहरणकर्ता अब फिरौती की रकम 50 लाख रुपये से घटाकर 15 लाख रुपये कर दी है. वहीं दारा का अपहरण जिस गैंग ने किया है उस गैंग के मुख्य सरगना की तलाश में पाकुड़ थाना क्षेत्र के सोनाजोरी में सोमवार की देर तक छापेमारी की गयी. मगर अभी तक मुख्य सरगना नहीं पकड़ा गया है. मामले को लेकर पुलिस ने कॉल डिटेल व कुछ अन्य सुराग के आधार पर एक मोबाइल दुकानदार सहित तीन लोगों को पूछताछ के लिये हिरासत में लिया है. पुलिस तीनों को सोनाजोरी से गिरफ्तार करने के बाद बरहेट लायी है. जहां उससे पूछताछ चल रही है.
महेशपुर व मालपहाड़ी पर पुलिस की कड़ी नजर : पाकुड़ जिले के महेशपुर व मालपहाड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस की कड़ी नजर है. साहिबगंज पुलिस की दो टीम पाकुड़ जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र व मालपहाड़ी ओपी के चिह्नित स्थानों पर छापेमारी कर रही है. जानकारी के अनुसार, अपहरणकर्ता दारा पासवान का अपहरण बरहेट से करने के बाद उसे दो दिनों तक महेशपुर थाना क्षेत्र में एक चिह्नित स्थान पर रखे होने की सूचना है. जहां से पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर ट्रेस भी किया है. पुलिस को पाकुड़ जिले के मालपहाड़ी में भी अपहरणकर्ताओं के छिपे होने की आशंका है. हालांकि इस पूरे मामले में पुलिस कुछ भी कहने से इनकार कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola