बिहार में ट्रेन से कटकर बुजुर्ग की मौत, लखीसराय जाने के दौरान हुआ हादसा
घटनास्थल की तस्वीर
Bihar News: बिहार के बड़हिया में ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान राम रतन झा के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. फिलहाल, पुलिस घटना की जांच में जुटी है.
Bihar News: बिहार में किऊल-मोकामा रेल खंड के बड़हिया रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार को एक अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से 60 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई. मृतक की पहचान बड़हिया प्रखंड के वीरुपुर निवासी राम रतन झा के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि वे किसी जरूरी काम से ट्रेन से लखीसराय जा रहे थे. इसी दौरान यह हादसा हो गया.
आपके शहर में
मौके पर मौजूद लोगों ने क्या बताया?
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, ट्रेन की चपेट में आने से शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया था, जिससे पहचान करना मुश्किल हो रहा था. बाद में उनके पास से मिले बैंक पासबुक के आधार पर उनकी पहचान की गई. घटना की सूचना मिलते ही रेल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, लखीसराय भेज दिया.
जीआरपी थानाध्यक्ष ने घटना के बारे में क्या बताया?
इस घटना के संबंध में जीआरपी थानाध्यक्ष रामशंकर कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ. फिलहाल इस घटना से इलाके में शोक का माहौल है.
(बड़हिया से शशिकांत मिश्रा की रिपोर्ट)
Also Read: भागलपुर में लस्सी को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस के देख भागे अपराधी, एक गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए