भागलपुर में लस्सी को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस को देख भागे अपराधी, एक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

घटना से जुड़ी तस्वीर

Bihar Crime News: बिहार के भागलपुर जिले में लस्सी को लेकर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की. इस मामले से जुड़े सीसीटीवी फुटेज में बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए दिख रहे. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को देख अपराधी भागने लगे. इस दौरान एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया.

विज्ञापन

Bihar Crime News: भागलपुर के बरारी थाना इलाके के मधु चौक पर लस्सी चोरी का विरोध करना दुकानदार को भारी पड़ गया. जानकारी के मुताबिक, दो बदमाश दुकान पर पहुंचे और पहले सिगरेट की मांग की. दुकानदार जब सामान निकाल रहा था, उसी दौरान एक आरोपी ने दुकान से लस्सी उठा ली. जब दुकानदार ने इसका विरोध किया तो दोनों अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

एक अपराधी गिरफ्तार, दूसरा फरार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस को देखते ही अपराधी भागने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने खदेड़कर एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान बरारी थाना इलाके के बनियां टोला निवासी आर्यन राज उर्फ मुरारी ठाकुर के रूप में हुई है. उसके पास से एक कट्टा और एक खोखा बरामद किया गया है.

सीसीटीवी फुटेज में क्या देखा गया?

इस घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि अपराधी हवाई फायरिंग कर रहा है. इस दौरान कुछ लोगों ने उसे रोकने की भी कोशिश की. लेकिन अपराधी ने इसके बावजूद हवाई फायरिंग की. सीसीटीवी फुटेज में अपराधी का चेहरा साफ देखा जा सकता है. इसी के आधार पर पुलिस दूसरे अपराधी को भी पकड़ने में जुटी है.

घटना को लेकर पुलिस का क्या कहना है?

पुलिस के अनुसार, घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक कट्टे से फायरिंग करता नजर आ रहा है. थानाध्यक्ष के नेतृत्व में छापेमारी जारी है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने बताया कि जल्द ही दूसरे आरोपी को भी पकड़ लिया जाएगा.

Also Read: डिप्टी सीएम विजय सिन्हा आज DCLR के साथ करेंगे बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन