Bengal Weather: कोलकाता में तूफान की चेतावनी, बंगाल के इन जिलों में बारिश से बाढ़ का अलर्ट

कोलकाता का मौसम
West Bengal Weather: पश्चिम बंगाल के कई जिलों में अगले दो दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इनमें उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, कोलकाता और पश्चिमी जिले शामिल हैं.
मुख्य बातें
West Bengal Weather: कोलकाता: पश्चिम बंगाल में एक बार फिर मौसम ने करवट लिया है. भीषण गर्मी की आहट से परेशाम लोगों को कुछ दिनों से लिए पसीने से राहत मिल गयी है. कोलकाता समेत पूरे बंगाल के मौसम का मिजाज बदल गया है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार कोलकाता शहर में बारिश होगी. तेज हवा के साथ ही तापमान में अचानक भारी गिरावट आयेगी. मंगलवार सुबह हल्की ठंडक महसूस हुई. अप्रैल की शुरुआत में कुछ घंटों की बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया है.
दिन चढ़ने के साथ बढ़ेगा तापमान
जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा, वह सुहावना वातावरण लगभग गायब हो जायेगा. हालांकि, अलीपुर मौसम विभाग ने दो दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. सोमवार को आए तूफान के कारण कई पेड़ उखड़ गए, जिससे कई सड़कें बंद हो गईं. मौसम में बदलाव के कारण कई लोगों को बुखार हो सकता है. सर्दी-खांसी का प्रकोप अभी भी बना हुआ है. डॉक्टर इस स्थिति में सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं.
दक्षिण बंगाल में मौसम
मौसम विभाग ने बताया कि तूफान और बारिश के कारण कोलकाता में तापमान में काफी गिरावट आई है. शहर का तापमान गिरकर 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. यह सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस कम बताया जा रहा है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, बंगाल के कई जिलों में दो दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इनमें उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, कोलकाता और पश्चिमी जिले शामिल हैं.
शुक्रवार तक मौसम रहेगा ठंडा
गरज के साथ बारिश की संभावना है. आंधी- तूफान की चेतावनी भी जारी की गई है. तूफान की चेतावनी में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई गई है. मंगलवार से बुधवार तक बारिश की तीव्रता बढ़ेगी. मौसम विभाग ने दक्षिण बंगाल के कई जिलों में बारिश का अनुमान लगाया है. शुक्रवार से बारिश की मात्रा कम होने की संभावना है.
उत्तर बंगाल में मौसम
अलीपुर मौसम विभाग ने उत्तरी बंगाल के जिलों में भी बारिश की भविष्यवाणी की है. उत्तरी बंगाल के पांच जिलों में शुक्रवार तक बारिश होने का अनुमान है. दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी और कलीम्पोंग में अधिक बारिश हो सकती है. सप्ताहांत तक बारिश की तीव्रता कम हो जाएगी. मंगलवार को कोलकाता में आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा.
पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मार्च में नहीं पड़ी थी गर्मी
मौसम विभाग के अनुसार दोपहर के बाद बादल घने हो सकते हैं और बारिश हो सकती है. इसके साथ ही तूफान का भी पूर्वानुमान है. शहर में अधिकतम तापमान लगभग 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. मार्च में बंगाल के लोगों को इतनी भीषण गर्मी नहीं झेलनी पड़ी. मौसम सुहावना था, लेकिन अप्रैल आते ही गर्मी बढ़ गई. हालांकि, बारिश के कारण तापमान फिर से कम हो गया है.
Also Read: पश्चिम बंगाल में भीषण गर्मी से राहत, अब चार दिनों तक इन जिलों में तूफान और बारिश का मौसम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Jha
डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




