फॉसिल्स पार्क निर्माण को लेकर 10 को आयेगा वैज्ञानिकों का दल

Updated at : 02 Nov 2016 2:59 AM (IST)
विज्ञापन
फॉसिल्स पार्क निर्माण को लेकर 10 को आयेगा वैज्ञानिकों का दल

साहिबगंज : राजमहल और मंडरो में बिखरे पड़े अति दुर्लभ फॉसिल्स के संरक्षण के उद्देश्य से बनने वाले फॉसिल्स पार्क निर्माण का डीपीआर तैयार करने को लेकर बीरबल साहनी पालाबॉटनी रिसर्च इंस्टीट्यूट लखनऊ के वैज्ञानिकों का तीन सदस्यीय दल 10 नवंबर को साहिबगंज पहुंचेगा. ये बातें पर्यावरणविद सह साहिबगंज कॉलेज के भूगर्भशास्त्र के प्राध्यापक डॉ […]

विज्ञापन

साहिबगंज : राजमहल और मंडरो में बिखरे पड़े अति दुर्लभ फॉसिल्स के संरक्षण के उद्देश्य से बनने वाले फॉसिल्स पार्क निर्माण का डीपीआर तैयार करने को लेकर बीरबल साहनी पालाबॉटनी रिसर्च इंस्टीट्यूट लखनऊ के वैज्ञानिकों का तीन सदस्यीय दल 10 नवंबर को साहिबगंज पहुंचेगा. ये बातें पर्यावरणविद सह साहिबगंज कॉलेज के भूगर्भशास्त्र के प्राध्यापक डॉ रंजीत सिंह ने कही. उन्होंने कहा कि वन प्रमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार के साथ दल के सदस्य तीन दिन तक मंडरो, राजमहल व महराजपुर में बिखरे फॉसिल्स का निरीक्षण करेंगे. मंडरो व राजमहल में बिखरे फॉसिल्स का रोडमैप तैयार कर

फॉसिल्स पार्क निर्माण…
जिला प्रशासन को अपनी रिपोर्ट सौंपेगा. साथ ही फॉसिल्स पार्क निर्माण के लिए डीपीआर तैयार करेगा. वन प्रमंडल पदाधिकारी मनीष तिवारी ने बताया कि डीपीआर की रिपोर्ट 15 नवंबर तक सरकार को सौंप दी जायेगी ताकि आगामी बजट में फॉसिल्स पार्क के निर्माण के लिए राशि उपलब्ध हो सके. मालूम हो कि मंडरो पहाड़ में बिखरे फॉसिल्स के नष्ट होने संबंधी खबर कई बार प्रमुखता से प्रकाशित करने के बाद राज्य के मुख्य सचिव ने इसे संज्ञान में लिया और इसके संरक्षण के लिए फॉसिल्स पार्क निर्माण इसी वर्ष किसी भी हाल में पूरा किए जाने का निर्देश जिला प्रशासन को दिया.
टीम डीपीआर की रिपोर्ट 15 नवंबर तक सरकार को सौंपेगी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola