युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Updated at : 02 Nov 2016 2:54 AM (IST)
विज्ञापन

मृतक की पत्नी ने बताया कि विगत कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थे उधवा : राधानगर थाना क्षेत्र के पूर्वी प्राणपुर पंचायत अंतर्गत जलबालु गांव में सोमवार की संध्या एक 40 वर्षीय विवाहित युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जानकारी के अनुसार जलबालु निवासी गोपीनाथ मंडल (40 वर्ष) बीते कुछ दिनों से मानसिक […]
विज्ञापन
मृतक की पत्नी ने बताया कि विगत कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थे
उधवा : राधानगर थाना क्षेत्र के पूर्वी प्राणपुर पंचायत अंतर्गत जलबालु गांव में सोमवार की संध्या एक 40 वर्षीय विवाहित युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जानकारी के अनुसार जलबालु निवासी गोपीनाथ मंडल (40 वर्ष) बीते कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थे. सोमवार की संध्या घर में लगे बांस में रस्सी लगाकर आत्महत्या कर ली. सूचना मिलते ही राधानगर थाना पुलिस घटनास्थल पहुंच कर शव को कब्जे में लिया तथा पोस्टमार्टम के लिये राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया.
मामले में मृतक की पत्नी अंजलि देवी के बयान पर राधानगर थाना पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर लिया है. थाना प्रभारी यशवंत सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट हो पायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




