दो संकुल के पारा शिक्षक पुन: लौटेंगे हड़ताल पर
Updated at : 02 Nov 2016 2:53 AM (IST)
विज्ञापन

सिंघी दलान में बैठक कर प्रखंड अध्यक्ष ने कहा राजमहल : झारखंड राज्य पारा शिक्षक संघ की बैठक मंगलवार को सिंघीदलान परिसर में प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश भान राय की अध्यक्षता में हुई. श्री राय ने कहा की बैठक के दौरान जाली शैक्षणिक प्रमाण-पत्र के साथ कार्य करनेवाले पारा शिक्षक पर संघ कार्रवाई करेगा. साथ ही […]
विज्ञापन
सिंघी दलान में बैठक कर प्रखंड अध्यक्ष ने कहा
राजमहल : झारखंड राज्य पारा शिक्षक संघ की बैठक मंगलवार को सिंघीदलान परिसर में प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश भान राय की अध्यक्षता में हुई. श्री राय ने कहा की बैठक के दौरान जाली शैक्षणिक प्रमाण-पत्र के साथ कार्य करनेवाले पारा शिक्षक पर संघ कार्रवाई करेगा. साथ ही हड़ताल से वापस लौटने वाले पारा शिक्षकों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जायेगी.
कहा की प्रखंड के फुलवरिया व पु जामनगर संकुल के सभी पारा शिक्षक बुधवार से पुन: हड़ताल पर चले जायेंगे. मौके पर जगदेव महतो, पैरू महतो, दिलीप कर्मकार, शमीम अक्तर, संजय कुमार दास, सामसुल आलम, बिरबल साहा, अजय साहा, निमाय दास सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




