साहिबगंज में आदिवासी महिला की हत्या

Updated at :11 Feb 2014 4:58 AM
विज्ञापन
साहिबगंज में आदिवासी महिला की हत्या

पत्थर से कुचल कर दिया घटना को अंजाम साहिबगंज : जिरवाबाड़ी ओपी थाना क्षेत्र के पेंडारी व बैतोना के बीच क्रास बांध के समीप सोमवार को दोपहर 12 बजे आदिवासी महिला का शव बरामद किया गया है. जिरवाबाड़ी ओपी थाना प्रभारी राधेश्याम राम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला सदर अस्पताल भिजवाया. उन्होंने बताया […]

विज्ञापन

पत्थर से कुचल कर दिया घटना को अंजाम

साहिबगंज : जिरवाबाड़ी ओपी थाना क्षेत्र के पेंडारी व बैतोना के बीच क्रास बांध के समीप सोमवार को दोपहर 12 बजे आदिवासी महिला का शव बरामद किया गया है. जिरवाबाड़ी ओपी थाना प्रभारी राधेश्याम राम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला सदर अस्पताल भिजवाया.

उन्होंने बताया कि मृतका आदिवासी महिला है, जिसकी उम्र लगभग 40 वर्ष है. वह नीले रंग की ब्लाउज, हरे रंग का साया व घीया रंग की साड़ी पहने हुई थी. शव के बगल में खून से सना पत्थर पड़ा था. ऐसा प्रतीत होता है कि महिला की हत्या अज्ञात लोगों द्वारा पत्थर से सिर व चेहरे पर वार कर किया गया है. अधिक खून बहने के कारण महिला की मौत हो गई है. पुलिस ने भादवि की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है. बरामद शव की पहचान नहीं हो पायी है.

लेकिन पुलिस यह मान रही है कि घटनास्थल के आस पास गांव की ही महिला है. शव देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि महिला की हत्या रविवार की देर शाम को की गयी है. ऐसा भी माना जा रहा है कि महिला रविवार की साप्ताहिक कर अपने घर जा रही होगी. उसी बीच अज्ञात लोगों द्वारा उसकी हत्या कर दी गयी हो.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola