आप ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

साहिबगंजः गैस उपभोक्ताओं की समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी के संयोजक अवधेश कुमार, जनार्दन साह, ललित स्वदेशी ने डीसी से मिलकर गुरुवार को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में कहा गया है कि पिछले दिनों गैस उपभोक्ताओं की समस्याओं को लेकर आप की अध्यक्षता में बैठक हुई थी. बैठक में निर्णय लिया गया था कि गैस […]
साहिबगंजः गैस उपभोक्ताओं की समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी के संयोजक अवधेश कुमार, जनार्दन साह, ललित स्वदेशी ने डीसी से मिलकर गुरुवार को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में कहा गया है कि पिछले दिनों गैस उपभोक्ताओं की समस्याओं को लेकर आप की अध्यक्षता में बैठक हुई थी. बैठक में निर्णय लिया गया था कि गैस का नंबर लगाने के लिए 21 दिनों की कोई अनिवार्यता नहीं होगी. जो उपभोक्ता गोदाम से गैस उठायेंगे, उन्हें 16 रुपये कम देने होंगे.
लेकिन, गैस डिस्टीब्यूटर विष्णु देव सिंह ने इसको अमल में नहीं लाया. आप के सदस्यों ने कहा कि यदि 10 फरवरी तक नये नियम को लागू नहीं किया गया तो, गैस डिस्टीब्यूटर के दुकान के सामने 11 फरवरी को धरना दिया जायेगा. जिसकी जिम्मेवारी प्रशासन व गैस वितरक की होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










