अनाज उठाव की कार्रवाई शुरू करें : डीएसओ

साहिबगंजः बरहेट के सेल सेंटर में अनाज उठाव की कार्रवाई शुरू करें. यह बातें डीएसओ मनोव्वर आलम ने गुरुवार को कही. उन्होंने कहा कि अनाज का उठाव सेल सेंटर बंद रहने के कारण नहीं हो सका था. लेकिन, अब सेंटर खुल गया है. जीएम को एजीएम नियुक्त करने के लिए कहा गया है. जैसे ही […]
साहिबगंजः बरहेट के सेल सेंटर में अनाज उठाव की कार्रवाई शुरू करें. यह बातें डीएसओ मनोव्वर आलम ने गुरुवार को कही. उन्होंने कहा कि अनाज का उठाव सेल सेंटर बंद रहने के कारण नहीं हो सका था. लेकिन, अब सेंटर खुल गया है.
जीएम को एजीएम नियुक्त करने के लिए कहा गया है. जैसे ही नियुक्ति हो जायेगी नियमित रूप से एपीएल व बीपीएल परिवारों को अनाज शत प्रतिशत मिलेगा. हड़ताल रहने के कारण इसका असर हुआ है. 9 प्रखंडों में तीन-तीन एमओ को प्रभार दिया गया है. जिससे वितरण में दिक्कत हो रही है. वहीं सभी एमओ को जांच कर उठाव सुनिश्चत करने को कहा गया है. इस अवसर पर जीएम भूदेव मंडल सहित कई एजीएम व एमओ उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










