बबलू ने लगाया मारपीट का आरोप

Updated at :20 Dec 2013 5:04 AM
विज्ञापन
बबलू ने लगाया मारपीट का आरोप

साहिबगंज : नगर थाना में तालाब रोड निवासी बबलू प्रसाद साह ने व्हाइट हाउस के मालिक जयराम दास छोगानी पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि वह मछली का धंधा करते हैं. होटल में 15 हजार की मछली दिया था. में और पत्नी पैसा मांगने गये तो छोगानी ने पैसा देने से […]

विज्ञापन

साहिबगंज : नगर थाना में तालाब रोड निवासी बबलू प्रसाद साह ने व्हाइट हाउस के मालिक जयराम दास छोगानी पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि वह मछली का धंधा करते हैं.

होटल में 15 हजार की मछली दिया था. में और पत्नी पैसा मांगने गये तो छोगानी ने पैसा देने से इंकार कर दिया और मारपीट की. इधर जयरामदास छोगानी ने कहा कि मछली मर रही है. इसी बात को लेकर हल्ला करने लगा. हमने होटल से बाहर जाने की बात कही. मारपीट नहीं की है. थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विकलांग मोरचा का सम्मेलन आज : साहिबगंज

विकलांग मोरचा का पांचवां सम्मेलन टाउन हॉल में शुक्रवार को होगा. इसमें नि:शक्तों के बीच कंबल व अन्य सामग्री का वितरण किया जायेगा. यह जानकारी संघ के अध्यक्ष सुनील सिंह ने दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola