??? :: ???? ??? ??? ?? ???? ??? ????? ?? ?????? ????

Published at :08 Nov 2015 7:31 PM (IST)
विज्ञापन
??? :: ???? ??? ??? ?? ???? ??? ????? ?? ?????? ????

ओके :: पांच दिन बाद भी बाइक चोर गिरोह का खुलासा नहींलगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से भयभीत हैं शहरवासीपुलिस हवा में चला रही तीर, नहीं मिला बाइक का सुरागप्रतिनिधि, राजमहल : शहर में पांच दिनों के अंदर दो मोटरसाईिकल की चोरी कर बाइक चोर गिरोह ने पुलिस को खुलेआम चुनौती दिया है. दोनों […]

विज्ञापन

ओके :: पांच दिन बाद भी बाइक चोर गिरोह का खुलासा नहींलगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से भयभीत हैं शहरवासीपुलिस हवा में चला रही तीर, नहीं मिला बाइक का सुरागप्रतिनिधि, राजमहल : शहर में पांच दिनों के अंदर दो मोटरसाईिकल की चोरी कर बाइक चोर गिरोह ने पुलिस को खुलेआम चुनौती दिया है. दोनों बाइक बरामदगी को लेकर पुलिस हवा में तीर चला रही है. त्योहार के माहौल में इस तरह शहर के मुहल्लों में बाइक चोर गिरोह के सक्रिय होने से शहरवासी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. पुलिस आये दिन वाहन चेकिंग अभियान चला रही है. बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है………………………………………….कब होगा पर्दाफाश :लोगों के मन में ये सवाल खड़ा हो रहा है कि बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश कब होगा. हालिया घटनाओं के अलावा दो माह पूर्व एसबीआई मुख्य शाखा के समीप से एक साईिकल व मोटरसाईिकल को चोरों ने दिनदहाड़े उडा लिया था. ऐसे में किसी भी सार्वजनिक स्थल या घर के बाहर सड़क पर मोटरसाईिकल लगाना लोग असुरक्षित समझ रहे हैं. ………………………………………….क्या कहते हैं डीएसपी :डीएसपी अनुदीप सिंह ने कहा कि घटना के बाद सघन छापेमारी की जा रही है. जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा. शहर से बाहर निकलने वाले सभी रास्तों पर बैरियर लगाया जा रहा है ताकि इस तरह की घटना के तुरंत बाद नाकेबंदी की जा सके..

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola