???::: ??????? ?? ??????? ???? ????? ?? ???

ओके::: छात्रों को केरोसिन नहीं मिलने से रोष प्रतिनिधि, बरहरवाआदिवासी क्षात्रावास व विभिन्न लॉजों में रहकर बीएसके कॉलेज बरहरवा में पढ़ाई करने वाले छात्राओं को केरोसिन तेल पिछले एक माह से नहीं मिल रहा है. जानकारी के मुताबिक पूर्व से ही महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को प्रत्येक माह दो हजार लीटर तेल का आवंटन किया गया […]
ओके::: छात्रों को केरोसिन नहीं मिलने से रोष प्रतिनिधि, बरहरवाआदिवासी क्षात्रावास व विभिन्न लॉजों में रहकर बीएसके कॉलेज बरहरवा में पढ़ाई करने वाले छात्राओं को केरोसिन तेल पिछले एक माह से नहीं मिल रहा है. जानकारी के मुताबिक पूर्व से ही महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को प्रत्येक माह दो हजार लीटर तेल का आवंटन किया गया था. किंतु खाद्य सुरक्षा अधिनियम लागू हो जाने के कारण पिछले माह से छात्र-छात्राओं को तेल नहीं मिल रहा है. जिससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है. कॉलेज से मिली जानकारी के मुताबिक 2500 छात्र-छात्राएं बरहरवा में रहकर पढ़ाई करते हैं. महाविद्यालय छात्रों के लिए कार्ड निर्गत करता है. उस कार्ड के आधार पर विद्यार्थियों को एक से दो लीटर तेल प्रतिमाह मिलता है. किंतु पिछले माह से तेल उन्हें नहीं मिला है. जिसके कारण छात्र-छात्राओं में काफी आक्रोश है. छात्र संगठन तेल नहीं मिलने से आंदोलन को लेकर गोलबंद हो रहे हैं.कहते हैं पदाधिकारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मंटू चौधरी ने बताया कि तेल के आवंटन को लेकर एसडीओ राजमहल को सूचित किया गया है. आवंटन मिलते ही छात्रों के बीच तेल बांट दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










