28.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

?????? : ????? ???? ?? ??????, ????? ??? ??????? ?????

फुटबॉल : पुरूष वर्ग के राजमहल, महिला में तालझारी विजयी जिला स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का सिद्धो कान्हू स्टेडियम में हुआ फाइनल मुकाबलाविजयी टीम राज्यस्तरीय टूर्नामेंट में लेंगी हिस्सा, वनांचल एक्सप्रेस से रवाना होगी टीमफोटों नं 7 एसबीजी 24 हैं.कैप्सन: शनिवार को विजेता टीमसंवाददाता, साहिबगंजराज्य स्थापना दिवस पर सिद्धो कान्हू स्टेडियम में जिला स्तरीय महिला पुरूष […]

फुटबॉल : पुरूष वर्ग के राजमहल, महिला में तालझारी विजयी जिला स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का सिद्धो कान्हू स्टेडियम में हुआ फाइनल मुकाबलाविजयी टीम राज्यस्तरीय टूर्नामेंट में लेंगी हिस्सा, वनांचल एक्सप्रेस से रवाना होगी टीमफोटों नं 7 एसबीजी 24 हैं.कैप्सन: शनिवार को विजेता टीमसंवाददाता, साहिबगंजराज्य स्थापना दिवस पर सिद्धो कान्हू स्टेडियम में जिला स्तरीय महिला पुरूष फुटबॉल टूर्नामेंट में तालझारी ने मंडरो को पेनाल्टी सूट में 1-0 से पराजित कर दिया. वहीं पुरूष वर्ग के फाइनल में राजमहल के अलवियूस ने 35 वें मिनट में एक गोल से मंडरो को 1-0 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमा लिया. विजयी दोनों टीमें राज्यस्तरीय टूर्नामेंट में भाग लेंगी. मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य शंभूनाथ पाठक, सुमन, प्रो. प्राण नाथ तिवारी, राजेश यादव, मो. बेलाल, मैच रेफरी सुजीत मंडल, विनोद साह, मनोज राम, उद्घोषक मोहन मरांडी, प्रशिक्षक सह प्रभारी जिला खेल पदाधिकारी योगेश प्रसाद यादव उपस्थित थे.40 सदस्यीय जिला टीम घोषित महिला वर्ग-बुदीन टुडू, प्रियंका कुमारी, मरांग पक्कु किस्कू, पम्पी कच्छप, संगीता तिर्की, होपनी हेम्ब्रम, अंजली कुजूर, मोनिका किस्फोटा, प्रेमशीला मुर्मू, सार्वजनी किस्कू, संगीता हांसदा, मनीषा हेम्ब्रम, सावित्री हेम्ब्रम, सुनीता टुडू, सुहागिनी , उर्मिका मुर्मू, टोली मुर्मू, टीम प्रशिक्षक वीणा.पुरूष वर्ग- दीपू दाउद मुर्मू, नरेश मुर्मू, ग्राबिरल हेम्ब्रम, पलटन मरांडी, सुनीलाल मरांडी, शिवलाल बेसरा, सिरिल बेसरा, मार्कश किस्कू, सुनील हेम्ब्रम, सिमोन बेसरा, मोना मुर्मू, नोकेश टुडू, रोैशन बच्चू उरांव, दानियल मुर्मू, सनी हांसदा, संग्राम बेसरा, प्रधान मुर्मू, मानिक बास्की, प्रधान मुर्मू, जेम्स टुडू, जिला टीम 11 नवंबर को वनांचल एक्सप्रेस से रांची रवाना होगी. टीम के सभी खिलाड़ी योगेश प्रसाद यादव को रिपोर्ट करेंगे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें