????? ?? ?????? ?? ???????? ?? ???? ?????, ????? ????????, ??? 3 ?? ??? ???

सरकार के निर्णय का डॉक्टरों ने किया विरोध, कार्य बहिष्कार, पेज 3 का लीड खबर फोटो नंबर 7 एसबीजी 4,5 हैकैप्सन : ओपीडी के पास डॉक्टर के इंतजार में खडे मरीज.काला बिल्ला लगाकर विरोध जताते चिकित्सकगण.डॉक्टरों की हडताल से मरीज रहे परेशाननगर प्रतिनिधि, साहिबगंजडॉक्टरों को चिकित्सा अवकाश की स्वीकृति देने का अधिकार मुखिया, प्रमुख, जिप […]
सरकार के निर्णय का डॉक्टरों ने किया विरोध, कार्य बहिष्कार, पेज 3 का लीड खबर फोटो नंबर 7 एसबीजी 4,5 हैकैप्सन : ओपीडी के पास डॉक्टर के इंतजार में खडे मरीज.काला बिल्ला लगाकर विरोध जताते चिकित्सकगण.डॉक्टरों की हडताल से मरीज रहे परेशाननगर प्रतिनिधि, साहिबगंजडॉक्टरों को चिकित्सा अवकाश की स्वीकृति देने का अधिकार मुखिया, प्रमुख, जिप अध्यक्ष, सदस्य को देने के निर्णय का साहिबगंज के चिकित्सकों ने जमकर विरोध किया है. शनिवार को जिले भर के सरकारी अस्पतालों में चिकित्सा सेवा को ठप कर दिया. चिकित्सकों ने काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया. जिला सदर अस्पताल में आये मरीज को बिना ईलाज के बेरंग वापस लौटना पड़ा. वहीं आपातकालीन कक्ष में बैठे मात्र एक चिकित्सक आपातकालीन सेवा दे रहे थे. इस बावत डॉक्टरों ने बताया कि राज्य सरकार ने जो निर्णय लिया है. वो बिलकुल गलत है. संघ इस बात का पूरजोर विरोध करती है और करती रहेगी. अगर सरकार अपने प्रस्ताव को वापस नहीं लेती है तो संघ के बैनर तले हमलोग अनिश्चितकालीन हड़ताल भी कर सकते हैं. वहीं मंडरो प्रतिनिधि के अनुसार डॉक्टरों की हड़ताल के कारण सीएचसी में डॉक्टर के नहीं रहने के कारण ईलाज कराने आये मरीजों को बिना इलाज के वापस लौटना पड़ा.कौन कौन थे उपस्थितसरकार के निर्णय के विरोध में डॉक्टरों की एक दिवसीय हड़ताल कार्यक्रम में जिला यक्ष्मा निवारण पदाधिकारी डॉ पीपी पांडेय, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ सुरेश प्रसाद, डॉ मोहन पासवान, डॉ एसएस भगत, डॉ भारती पुष्पम, डॉ पुनम कुमारी, डॉ एमएन सिन्हा, डॉ एन सांगा, डॉ रणविजय कुमार, डॉ रंजन कुमार, डॉ एके झा, डॉ रौशन खालको, डॉ देवेश कुमार सहित दर्जनों चिकित्सक उपस्थित थे.बिना इलाज के बेरंग वापस लौटे सैंकड़ों मरीजडॉक्टरों को शनिवार को एक दिवसीय हड़ताल पर चले जाने से शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से जिला सदर अस्पताल में अपना इलाज कराने आये मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. इस बाबत जिला सदर अस्पताल में इलाज कराने आये शांतिनगर निवासी किशन कुमार, सोनू कुमार, चानन निवासी मदन मंडल, अनिल मंडल, हबीबपुर निवासी सोयेब अंसारी चुन्ना, मो इस्लाम ने बताया कि हमलोग सुबह 10 बजे ही जिला सदर अस्पताल पहुंच कर पुरजा कटा लिया है. लेकिन डॉक्टर आपात कालीन कक्ष में बैठे चिकित्सक साधारण मरीज का ईलाज से साफ इनकार कर दिया. जिसके कारण हम मरीजों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ा.क्या कहते हैं सीएससीएस डॉ बी मरांडी ने कहा कि डॉक्टरों की हड़ताल पर रहने से साधारण मरीजों को परेशानी तो हुई लेकिन जिला सदर अस्पताल, अनुमंडल अस्पताल, सीएचसी में आपातकालीन सेवा के लिये एक एक डॉक्टर डियुटी पर तेनात थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










