???? ?????? ?????? ?? ??????? ????????? ????? ?? ????

एसपी निर्मल मिश्रा पर विभागीय कार्यवाही चलाने का आदेशलोकसभा चुनाव के दौरान दुमका में हुए नक्सली हमले को लेकर कार्रवाई.एसपी पर है फोर्स की तैनाती में अनियमितता का आरोप.वरीय संवाददाता, रांचीएसपी निर्मल कुमार मिश्रा के खिलाफ विभागीय कार्यवाही चलेगी. मुख्यमंत्री की सहमति के बाद गृह विभाग ने इस सिलसिले में आदेश जारी कर दिया है. […]
एसपी निर्मल मिश्रा पर विभागीय कार्यवाही चलाने का आदेशलोकसभा चुनाव के दौरान दुमका में हुए नक्सली हमले को लेकर कार्रवाई.एसपी पर है फोर्स की तैनाती में अनियमितता का आरोप.वरीय संवाददाता, रांचीएसपी निर्मल कुमार मिश्रा के खिलाफ विभागीय कार्यवाही चलेगी. मुख्यमंत्री की सहमति के बाद गृह विभाग ने इस सिलसिले में आदेश जारी कर दिया है. निर्मल कुमार मिश्रा अभी जैप-सात के कमांडेंट हैं. वर्ष 2014 लोकसभा चुनाव के दौरान वह दुमका के एसपी थे. लोकसभा चुनाव के दौरान पोलिंग पार्टी पर हुए नक्सली हमले को लेकर तत्कालीन डीजीपी राजीव कुमार ने उनके खिलाफ सरकार से रिपोर्ट किया था. कुछ दिन पहले पुलिस मुख्यालय ने उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही चलाने की अनुशंसा की थी. एसपी निर्मल मिश्रा पर लोकसभा चुनाव में फोर्स की प्रतिनियुक्ति में अनियमितता बरतने का आरोप है. जानकारी के मुताबिक लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में दुमका का काठीकुंड थाना क्षेत्र में मतदान करा कर मतदानकर्मी व पुलिस फोर्स लौट रही थी. रास्ते में नक्सलियों ने पहले बारुदि सुरंग विस्फोट कर दिया. विस्फोट के बाद नक्सलियों ने फायरिंग भी की. जिसमें मतदानकर्मी व पुलिस के जवान मारे गये. घटना के बाद यह तथ्य सामने आया था कि पुलिस प्रशासन ने नक्सल प्रभावित इलाकों के बूथों पर जिला बल के और गैर नक्सल प्रभावित इलाके के बूथ पर अर्द्धसैनिक बल की तैनाती कर दी थी. फोर्स की तैनाती को अंतिम समय में बदला गया था. यह बात भी सामने आयी थी कि फोर्स को सही तरीके से इलाके के बारे में नहीं बताया गया था साथ ही नक्सल प्रभावित इलाके में फोर्स की तैनाती नहीं की गयी थी. रोड ओपनिंग पेट्रोलिंग (आरओपी) भी नहीं लगाया गया था. यही कारण रहा था कि पुलिस फोर्स भी मतदानकर्मी के साथ बस पर सवार होकर लौट रहे थे और नक्सली हमला कर भाग निकलने में सफल रहे थे. घटना के कई घंटे बाद पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंची थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










