???::???? ?? ???? ????????? ???? ?? ????, ????? ????

Published at :02 Nov 2015 7:14 PM (IST)
विज्ञापन
???::???? ?? ???? ????????? ???? ?? ????, ????? ????

ओके::दहेज के लिये प्रताड़ित करने का आरोप, मामला दर्ज राजमहल 2 नवम्बरप्रतिनिधि, राजमहल राजमहल थाना क्षेत्र के हडमल्ली निवासी रेशमा खातून ने अपने ससुरालवालों पर दहेज के लिये प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. इस बाबत उन्होंने थाना में प्राथमिकी भी दर्ज करायी है. रेशमा खातून ने पुलिस को बताया है कि चार वर्ष पूर्व […]

विज्ञापन

ओके::दहेज के लिये प्रताड़ित करने का आरोप, मामला दर्ज राजमहल 2 नवम्बरप्रतिनिधि, राजमहल राजमहल थाना क्षेत्र के हडमल्ली निवासी रेशमा खातून ने अपने ससुरालवालों पर दहेज के लिये प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. इस बाबत उन्होंने थाना में प्राथमिकी भी दर्ज करायी है. रेशमा खातून ने पुलिस को बताया है कि चार वर्ष पूर्व पाकुड़ जिला के कुमारपुर टोला रानीपुर में सहबुल शेख के साथ उसकी शादी हुई थी. कुछ दिनों तक दांपत्य जीवन ठीक-ठाक चला. इसी क्रम में ससुर अख्तर विश्वास, सास नजबुन नहार, ननद सीरीना खातून, झरना खातून व देवर नसीम शेख शादी के बाद से दहेज के रूप में पचास हजार रुपये की मांग कर रहे थे. इस पर रेशमा के पिता ने 25 हजार रुपये एक माह पूर्व ससुरालवालों को दे दिया. शेष पचीस हजार रुपये के लिये रेशमा ने ससुरालवालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. इस बाबत थाना प्रभारी मनोज कुमार ने कहा कि पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola