25 ??? ?? ??? ??? ????? ??? ???????? ?????? ?? ???

Published at :01 Nov 2015 7:33 PM (IST)
विज्ञापन
25 ??? ?? ??? ??? ????? ??? ???????? ?????? ?? ???

25 लाख की ठगी में मामले में गिरफ्तार पांचों को जेल – फरजी डीड के आधार पर व्यवसायी व दारोगा से ठगी मामले में रांची से हुई थी गिरफ्तारी – पूछताछ में आरोपितों ने किये कई खुलासे – दूसरी लड़की को जमीन की मालकिन बता किया था ठगी – रांची के कटहलमोड़ की 30 डिसमिल […]

विज्ञापन

25 लाख की ठगी में मामले में गिरफ्तार पांचों को जेल – फरजी डीड के आधार पर व्यवसायी व दारोगा से ठगी मामले में रांची से हुई थी गिरफ्तारी – पूछताछ में आरोपितों ने किये कई खुलासे – दूसरी लड़की को जमीन की मालकिन बता किया था ठगी – रांची के कटहलमोड़ की 30 डिसमिल जमीन का तैयार किया गया था फरजी कागजात – साहिल व नीतू की तलाश जारीसंवाददाता, साहिबगंज जमीन के नाम पर साहिबगंज के व्यवसायी प्रकाश यादव व रामगढ़ में पदस्थापित दारोगा अशोक कुमार से 25 लाख रुपये की ठगी के मामले में रांची से गिरफ्तार एक युवती सहित चार युवकों से पूछताछ के बाद रविवार को साहिबगंज मंडल कारा भेज दिया गया. इनके पास से एक लाख 35 हजार नकद व जमीन के फरजी कागजात भी बरामद किये गये हैं. पूछताछ में इनलोगों ने कई खुलासे किये हैं. ठगी का फैलाया था जाल साहिबगंज सदर डीएसपी बैद्यनाथ प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि व्यवसायी प्रकाश यादव द्वारा 30 डिसमिल जमीन की खरीददारी के लिए अरगोड़ा, रांची में फरजी डीड बनाया गया था. लेकिन, गैंग में शामिल महिला अनुरागिनी सिंह उर्फ वंदना सिंह ने प्रकाश को फोन कर फरजीवाड़े की सूचना दे दी. दरअसल, अनुरागिनी के हिस्से में जो राशि देने की बात कही गयी थी, उसे पूरा नहीं किया गया था. अनुरागिनी की सूचना पर व्यवसायी प्रकाश ने जिरवाबाड़ी थाना में धारा 406, 419, 420, 467, 468, 471, 472, 120 बी, 34 भादवि के तहत कांड सं0-337/15 दर्ज की थी. डीएसपी ने बताया कि जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी ॠषिकेश राय व एएसआइ उमर अली टिपू के नेतृत्व में सिपाही कमलेश सिंह, अमन कुमार रांची को भेजा गया. रांची पुलिस की मदद से पांच को गिरफ्तार कर साहिबगंज लेकर आये. इस कांड में दो अन्य व्यक्ति साहिल एवं नीतू उर्फ वंदना सिंह को भी गिरफ्तार के लिए छापामारी की जा रही हैं. दोनों अभी फरार हैं. साहिल को गिरफ्तार वंदना सिंह उर्फ अनुरागिनी सिंह का करीबी बताया जा रहा हैं. जमीनी दलाली का गिरोह काफी बड़ा है. इस मामले में कई और लोगों के पकड़े जाने की संभावना हैं. कौन-कौन हुए गिरफ्तार मुख्य आरोपी अरविंद कुमार, काटीताड़, रांची के अलावा रोहित राज, रातू रोड, रिक्की यादव उर्फ प्रशांत कुमार जयप्रकाश नगर पहाड़ी टोला रांची, रोहन कुमार पिसका मोड़ रातू रोड और अनुरागिनी सिंह उर्फ वंदना गैतल सूद अनगड़ा को गिरफ्तार किया गया था. क्या है मामला ठगी के शिकार व्यवसायी प्रकाशचंद्र यादव का साहिबगंज में क्रशर और दिल्ली में होटल का व्यवसाय है. दारोगा अशोक कुमार गुप्ता वर्तमान में रामगढ पुलिस लाइन में पदस्थापित है. पूर्व में गुप्ता साहिबगंज के टाउन थाने में प्रभारी थे. वहीं पर वे और प्रकाश चंद्र यादव एक दूसरे के संपर्क में आये थे. डीएसपी बैद्यनाथ प्रसाद ने बताया कि जमीन दलालों ने प्रकाश व अशोक को कटहलमोड पेट्रोल पंप के समीप 30 डिसमिल जमीन दिखायी थी. दलालों के मुताबिक उक्त जमीन देवघर की रहनेवाली वंदना सिंह की है. जमीन का सौदा 2.15 करोड में तय हुआ था. इसके बाद व्यवसायी के दिल्ली स्थित ग्रीन चेतउ होटल में दलालों ने एक लड़की से वंदना सिंह के तौर पर मिलवाया. इसके बाद एग्रीमेंट हुआ. इस एवज में व्यवसायी प्रकाश ने 17 लाख, दारोगा अशोक ने साढे छह लाख रुपये दिये. फोटों नं 1 एसबीजी 22,23 हैं.कैप्सन:रविवार को घटना की जानकारी देते डीएसपी व अन्यबरामद रूपये व जाली कागजात

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola