?? ??? ??? ??????, ?? ??? ????

दो ऑटो में भिड़ंत, छह लोग घायल 30 अक्टुबर फोटो संख्या-26, 27, 28 व 29 पाकुड़ से जा रहा हैकैप्सन- दुर्घटना में क्षतिग्रस्त ऑटो व अस्पताल में इलाजरत घायलप्रतिनिधि, हिरणपुर हिरणपुर-पाकुड़ मुख्य सड़क तोड़ाई नदी पुल के पास शुक्रवार को दो ऑटो में आमने-सामने टक्कर हो गयी. इस घटना में चालक सहित छह यात्री गंभीर […]
दो ऑटो में भिड़ंत, छह लोग घायल 30 अक्टुबर फोटो संख्या-26, 27, 28 व 29 पाकुड़ से जा रहा हैकैप्सन- दुर्घटना में क्षतिग्रस्त ऑटो व अस्पताल में इलाजरत घायलप्रतिनिधि, हिरणपुर हिरणपुर-पाकुड़ मुख्य सड़क तोड़ाई नदी पुल के पास शुक्रवार को दो ऑटो में आमने-सामने टक्कर हो गयी. इस घटना में चालक सहित छह यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये. इसमें से तीन की हालत गंभीर है. ऑटो संख्या जेएच 16 बी 4384 पाकुड़ से हिरणपुर की ओर आ रही थी. इसी क्रम में विपरित दिशा से आ रही ऑटो संख्या जेएच 16 बी 9604 से उसकी टक्कर हो गयी. इस घटना में चालक सह ऑटो मालिक हाथीगढ़ निवासी श्रीमत हांसदा 45, मुर्गाडांगा निवासी यात्री सुखदेव टुडू 20, जयगोपाल मिर्धा 35, मंगल सोरेन 40, छोटी अलीगंज पाकुड़ निवासी शीला केवट 20 व विमला देवी घायल हो गये. सभी घायलों को सर अस्पताल में भरती कराया गया. इधर, घटना की सूचना मिलते ही थाना के एसआइ धनपति लोहरा, सतीश कुमार सिंह घटना स्थल पहुंचे आर दोनों ऑटो को कब्जे में ले लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










