अनुपस्थित प्रधान शिक्षकों का एक दिन का मानदेय काटा

साहिबगंज : बाल श्रमिक विभाग की मासिक बैठक सोमवार को परियोजना निदेशक आगस्टिन प्रफुल बेग की अध्यक्षता मेें हुई. इस दौरान बच्चों का बैंक खाता खुलवाने, शिक्षकों द्वारा बच्चों के लिए कॉपी कलम व ड्रेस देने पर चर्चा की गयी. रसोईया का मानदेय संबंधित समस्याओं का निदान के लिये वरीय पदाधिकारी से बात करने का […]
साहिबगंज : बाल श्रमिक विभाग की मासिक बैठक सोमवार को परियोजना निदेशक आगस्टिन प्रफुल बेग की अध्यक्षता मेें हुई. इस दौरान बच्चों का बैंक खाता खुलवाने, शिक्षकों द्वारा बच्चों के लिए कॉपी कलम व ड्रेस देने पर चर्चा की गयी. रसोईया का मानदेय संबंधित समस्याओं का निदान के लिये वरीय पदाधिकारी से बात करने का निर्णय लिया गया. वहीं बैठक में प्रधान शिक्षक की अनुपस्थिति पर एक दिन का वेतन काटने का भी निर्देश दिया गया. इस अवसर पर पर्यवेक्षक नंदाराय, प्रदीप कुमार, प्रधान शिक्षक अमृत रजक, रामचंद्र दास, पंकज साह, हरीभूषण, चंदन आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










