जनता के सब्र का और न लें इम्तहान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Oct 2015 8:21 AM (IST)
विज्ञापन

साहिबगंज : गंगा पुल निर्माण संघर्ष समिति के नगर इकाई द्वारा साहिबगंज से मनिहारी गंगा नदी पर प्रस्तावित पुल को लेकर साहिबगंज स्टेशन चौक पर गुरुवार को धरना दिया. धरना का नेतृत्व नगर अध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने किया. सभा को संबोधित करते हुए श्री यादव ने कहा कि स्थानीय विधायक एवं सांसद ने चुनाव […]
विज्ञापन
साहिबगंज : गंगा पुल निर्माण संघर्ष समिति के नगर इकाई द्वारा साहिबगंज से मनिहारी गंगा नदी पर प्रस्तावित पुल को लेकर साहिबगंज स्टेशन चौक पर गुरुवार को धरना दिया. धरना का नेतृत्व नगर अध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने किया.
सभा को संबोधित करते हुए श्री यादव ने कहा कि स्थानीय विधायक एवं सांसद ने चुनाव जीतने पर घोषणा किया था कि 6 माह के अंदर गंगा पुल का शिलान्यास ही नहीं बल्कि निर्माण कार्य भी आरंभ करा दिया जायेगा, परंतु न शिलान्यास हुआ और न ही निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ. कहा अब और जनता के सब्र का इम्तहान न लें. मौके पर केन्द्रीय संयोजक अरविंद प्रसाद गुप्ता ने कहा कि आजादी के बाद जब देश में व्यापार, परिवहन एवं सुरक्षा की दृष्टि से गंगा नदी पर रेल सह सड़क पुल निर्माण की आवश्यकता महसूस की गई तो भारत सरकार द्वारा तत्कालीन विश्व प्रसिद्ध अभियंता भारत रत्न डॉ मोक्षगुण्डम विश्वेश्वरैया के द्वारा सन 1960 के दशक में सर्वे करवाया गया था. परंतु तत्कालीन बंगाल के मुख्यमंत्री विधानचंद्र राय ने अपने राजनैतिक प्रभाव से पश्चिम बंगाल के फरक्का में यह पुल निर्माण करवा लिया. श्री गुप्ता ने कहा कि पिछले पचास वर्षों से जनता को केवल बेवकूफ बनाने का काम किया जा रहा है.
सरकार अविलंब टेंडर एवं पुल का शिलान्यास करे अन्यथा जनता सड़क पर उतरेगी. अवसर पर समिति की प्रदेश अध्यक्ष डॉ शिवशंकर झा, उपाध्यक्ष मुर्शाद अली, मंत्री पूनम किरण चौरसिया ने आयोजित धरना सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 30 जून 15 को झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने साहिबगंज आगमन पर घोषणा किया था कि दो माह के अंदर गंगा पुल का शिलान्यास कर दिया जायेगा. परंतु आज तीन माह पूरा हो गया है लेकिन शिलान्यास नहीं हुआ. केवल तारीख पर तारीख दे-दे कर साहिबगज की जनता को केवल गुमराह करने का काम किया जा रहा है.
वहीं धरना सभा को प्रदेश मंत्री अनवर अली, मुरलीधर ठाकुर, नरेश कुमार बंटी ने भी संबोधित किया. संयुक्त सचिव दुखा प्रसाद साह ने धन्यवाद ज्ञापन कर धरना सभा का समापन किया. जिसके उपरांत समिति के पांच सदस्यीय शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा. अवसर पर दिलीप गुप्ता, प्रदीप साह, मो साजिद अली, संजय पासवान, शंकर मंडल, समीउल्लहा, स्वप्न मंडल, संदीप कुमार, प्रीतम साह, संतोष दास, अजय कुमार, सावित्री देवी, अन्नूपर्णा देवी, ममता देवी, शांति देवी, वंदना देवी, पूर्णिमा देवी, शंकुतला देवी, बबीता देवी सहित अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










