रंगदारी नहीं देने पर किसान की हत्या

Published at :12 Aug 2015 1:37 AM (IST)
विज्ञापन
रंगदारी नहीं देने पर किसान की हत्या

साहिबगंज : शोभनपुर पंचायत के हरप्रसाद गांव के छट्टू टोला स्थित बथान में बीते सोमवार की रात अपराधियों ने गोली मार कर एक किसान उमा यादव की हत्या कर दी. मृतक महादेवगंज के तीरटोला का रहनेवाला है. परिजनों के अनुसार हत्या की वजह रंगदारी है. किसान पर हमले में अपराधियों द्वारा चलायी गयी गोली से […]

विज्ञापन
साहिबगंज : शोभनपुर पंचायत के हरप्रसाद गांव के छट्टू टोला स्थित बथान में बीते सोमवार की रात अपराधियों ने गोली मार कर एक किसान उमा यादव की हत्या कर दी. मृतक महादेवगंज के तीरटोला का रहनेवाला है. परिजनों के अनुसार हत्या की वजह रंगदारी है.
किसान पर हमले में अपराधियों द्वारा चलायी गयी गोली से किसान का चाचा छविलाल यादव उर्फ पहलवान भी घायल हो गया. जबकि अपराधियों ने एक दूध कारोबारी अमेरिका यादव की जम कर पिटाई की. पिटाई से घायल हुए दूध कारोबारी को प्राथमिक इलाज के बाद भागलपुर रेफर कर दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola