एक बार में पांच इंजेक्शन

Published at :04 Aug 2015 8:13 AM (IST)
विज्ञापन
एक बार में पांच इंजेक्शन

राजमहल : इलाज में लापरवाही बरतने के कारण तीन वर्षीय विकास की मौत हो गयी है. वह मदनसाही के संतोष मरांडी का बेटा था. बताया जाता है कि विकास को पैर में घाव हुआ था. परिजनों ने सबडेहरा फाटक स्थित एक ग्रामीण चिकित्सक से उसका इलाज कराया. लेकिन बच्चे की मौत हो गयी. परिजनों का […]

विज्ञापन
राजमहल : इलाज में लापरवाही बरतने के कारण तीन वर्षीय विकास की मौत हो गयी है. वह मदनसाही के संतोष मरांडी का बेटा था. बताया जाता है कि विकास को पैर में घाव हुआ था. परिजनों ने सबडेहरा फाटक स्थित एक ग्रामीण चिकित्सक से उसका इलाज कराया. लेकिन बच्चे की मौत हो गयी.
परिजनों का आरोप है कि चिकित्सक ने उसके इलाज में लापरवाही बरती है. पिता संतोष ने बताया कि डॉ द्वारा पांच अलग-अलग इंजेक्सन बच्चे को दिया गया. जिससे बच्च तुरंत बेहोश हो गया और थोड़ी ही देर में दम तोड़ दिया. इसकी सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मनोज कुमार सदल-बल घटना स्थल पर पहुंच कर मृत बच्चे के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये राजमहल अस्पताल पहुंचे. समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola