भंडारपाल के निलंबन की अनुशंसा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Jul 2015 12:22 AM (IST)
विज्ञापन

राजमहल : अनुमंडलीय अस्पताल के भंडारपाल उमेंश प्रसाद सिंह द्वारा भंडार की दवा को बाहर झोलाछाप डॉक्टर के पास बेचने मामले में संज्ञान लेते हुए अनुमंडल पदाधिकारी संजीव कुमार बेसरा ने उपायुक्त से भंडारपाल को निलंबित करने की अनुशंसा की है. क्या है मामला : बीते बुधवार की शाम अनुमंडलअस्पताल राजमहल में कार्यरत भंडारपाल उमेंश […]
विज्ञापन
राजमहल : अनुमंडलीय अस्पताल के भंडारपाल उमेंश प्रसाद सिंह द्वारा भंडार की दवा को बाहर झोलाछाप डॉक्टर के पास बेचने मामले में संज्ञान लेते हुए अनुमंडल पदाधिकारी संजीव कुमार बेसरा ने उपायुक्त से भंडारपाल को निलंबित करने की अनुशंसा की है.
क्या है मामला :
बीते बुधवार की शाम अनुमंडलअस्पताल राजमहल में कार्यरत भंडारपाल उमेंश प्रसाद सिंह को अस्पताल की दवाईयों को चोरी कर ले जाते समय अस्पताल के एक कर्मी द्वारा रंगे हाथ पकड़ लिया गया. बीते कई दिनों से भंडार से दवाई चोरी कर बेच दिये जाने की गुप्त सूचना अस्पताल प्रबंधन को थी. इसलिये चतुर्थ वर्ग कर्मी दिलीप कुमार राम भंडारपाल की निगरानी कर रहा था.
भंडारपाल दवा से भरा झोला लेकर अस्पताल से बाहर हुआ इस दौरान वो कोयला बाजार के एक झोलाछाप डॉक्टर को सरकारी दवा बेच रहा था. जिसे श्री राम ने रंगे हाथ पकड़ कर इसकी सूचना अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ सुनील कुमार सिंह, एसडीओ संजीव कुमार बेसरा व सिविल सर्जन डॉ बी मरांडी को दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










