राजमहल की प्रतिभा को मिला सम्मान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Jul 2015 8:15 AM (IST)
विज्ञापन

शहर के सिंघी दलान नगर भवन में गुरुवार को पहली बार प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इसमें अनुमंडल क्षेत्र के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं , चित्रकार, संगीतकार, समाजसेवी व विपरीत परिस्थिति में भी शिक्षा हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन अनुमंडल पदाधिकारी संजीव कुमार बेसरा, पुलिस […]
विज्ञापन
शहर के सिंघी दलान नगर भवन में गुरुवार को पहली बार प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इसमें अनुमंडल क्षेत्र के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं , चित्रकार, संगीतकार, समाजसेवी व विपरीत परिस्थिति में भी शिक्षा हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया.
कार्यक्रम का उदघाटन अनुमंडल पदाधिकारी संजीव कुमार बेसरा, पुलिस इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह, थाना प्रभारी मनोज कुमार व वरिष्ठ पत्रकार सह स्वच्छता दुत हीरालाल राय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया. इसके बाद अतिथियों के स्वागत में छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. वहीं दो नन्हें बालकों द्वारा भ्रूण हत्या व नारी शिक्षा पर जागरूकता प्रस्तुत की गयी.
तालियों से किया प्रतिभावान का स्वागत
प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के 60 प्रतिभाओं को सम्मान दिया गया. पूरा नगर भवन खचाखच भरा हुआ था. हर सम्मान का स्वागत लोग तालियों से कर रहे थे.
कार्यक्रम में देवघर यूनिट प्रबंधक पंकज कुमार ने अनुमंडल पदाधिकारी को बुके देकर सम्मानित किया. जबकि अन्य अतिथियों को प्रभात खबर की टीम व एजेंट द्वारा बुके देकर सम्मानित किया गया.
राजमहल : प्रभात खबर ने गुरुवार को 60 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. अवसर था प्रतिभा सम्मान का. सिंधी दलान स्थित नगर भवन, राजमहल में आयोजित इस समारोह में अनुमंडल पदाधिकारी संजीव कुमार बेसरा, पुलिस इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह, थाना प्रभारी मनोज कुमार, वरिष्ट पत्रकार सह नगर पंचायत के स्वस्छतादुत हिरालाल राय के हाथों सम्मानित होकर बच्चों ने गर्व महसूस किया.
समारोह में यूपीएससी सिविल सर्विस, सीबीएसई 10वीं, झारखंड अद्यिविद् परिषद् के 10 र्वी व 12 र्वी के साथ-साथ चित्रकला, खेलकूद, म्यूजिक व समाजसेवा में चयनित व टॉपर सम्मानित हुए. विद्यार्थियों ने भविष्य में और बेहतर करने का संकल्प किया. यूपीएससी में 69 वां रैंक लाने वाले ऋतुराज को सम्मानित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










