जेल में मिले मोबाइल चार्जर व टूटे सिम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Jul 2015 8:42 AM (IST)
विज्ञापन

राजमहल : जेल में बंद अपराधियों द्वारा क्षेत्र में मोबाइल से आपराधिक घटना में संलिप्त होने की गुप्त सूचना पर एसडीओ संजीव कुमार बेसरा व डीएसपी अनुदीप सिंह ने संयुक्त रूप से जेल का औचक निरीक्षण किया. सोमवार की अहले सुबह लगभग 4:30 बजे उपकारा का औचक निरीक्षण सह छापेमारी की. इस दौरान जेल में […]
विज्ञापन
राजमहल : जेल में बंद अपराधियों द्वारा क्षेत्र में मोबाइल से आपराधिक घटना में संलिप्त होने की गुप्त सूचना पर एसडीओ संजीव कुमार बेसरा व डीएसपी अनुदीप सिंह ने संयुक्त रूप से जेल का औचक निरीक्षण किया. सोमवार की अहले सुबह लगभग 4:30 बजे उपकारा का औचक निरीक्षण सह छापेमारी की.
इस दौरान जेल में सभी सेलों की बारीकी से जांच की गयी. पदाधिकारियों ने बताया कि जेल के सेल से चाकू, नेलकटर, सिगरेट के डिब्बे, गुटखा, तंबाकू एवं मोबाइल चार्जर, टूटा हुआ सिम सहित अन्य संदिग्ध समान बरामद हुआ. मौके पर उपकारा उपाधीक्षक अमित कुमार मिश्र, राजमहल थाना प्रभारी मनोज कुमार, राधानगर थाना प्रभारी प्रदीप दास, बरहरवा थाना प्रभारी राधेश्याम राम, जेलर डीएन राम पुलिस लाइन के अलावा 50 अतिरिक्त जवान मौजूद थे.
फोन से मिलती है धमकी
पुलिस सूत्रों के मुताबिक जेल में बंद अपराधियों द्वारा जेल से ही आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जाता है. जेल में बंद अपराधी मोबाइल से व्यवसायियों को धमकी देते हैं. पुलिस द्वारा छापेमारी से पूर्व सोमवार को जब उन मोबाइल का लोकेशन लिया गया तो पता चला कि उक्त नंबर जेल से संचालित हो रहा है.
लेकिन पदाधिकारियों के विलंब से अलर्ट होने के कारण छापेमारी में कुछ भी खास नहीं हाथ लग सका. एसडीओ ने कहा की जेल में जैमर लगाया जायेगा. निरीक्षण के क्रम पता चला की जेल में सीसीटीवी कैमरा महीनों से खराब पड़ा है. जेल परिसर में चहारदीवारी होना अति आवश्यक है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










