बच्चा चोर के चंगुल से दो मुक्त
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Jul 2015 2:30 AM (IST)
विज्ञापन

एक बच्चा लिट्टीपाड़ा के छोटा घंघरी गांव का, दूसरा गोड्डा के सुंदरपहाड़ी का तीनपहाड़ : मालदा रेल डिविजन के बरहरवा स्टेशन में खड़ी 53405 अप रामपुरहाट-साहिबगंज पैसेंजर ट्रेन में बच्च चोर गिरोह के चंगुल से यात्रियों ने दो बच्चों को मुक्त कराया. हालांकि बच्च चोर भागने में सफल रहा. उसके बाद यात्रियों ने उक्त दोनों […]
विज्ञापन
एक बच्चा लिट्टीपाड़ा के छोटा घंघरी गांव का, दूसरा गोड्डा के सुंदरपहाड़ी का
तीनपहाड़ : मालदा रेल डिविजन के बरहरवा स्टेशन में खड़ी 53405 अप रामपुरहाट-साहिबगंज पैसेंजर ट्रेन में बच्च चोर गिरोह के चंगुल से यात्रियों ने दो बच्चों को मुक्त कराया. हालांकि बच्च चोर भागने में सफल रहा. उसके बाद यात्रियों ने उक्त दोनों बच्चों को तीनपहाड़ पुलिस को सौंप दिया. तीनपहाड़ पुलिस पिकेट प्रभारी रमेश कुमार को उक्त बच्चों ने पूछताछ में बताया कि वह लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के छोटा घंघरी निवासी सालम हेम्ब्रम है एवं उसके पिता का नाम पायुल हेम्ब्रम है जबकि दूसरा सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के दिलीप मुमरू है जो बाबूराम हेम्ब्रम का पुत्र है.
वे दोनों बच्चे तालझारी प्रखंड क्षेत्र के वृंदावन स्थित राजकीय अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय में पढ़ते हैं. बच्चें घर से विद्यालय के लिए निकले थे. दोनों बच्चों ने बताया कि जब वे बरहरवा स्टेशन पहुंचे तो एक व्यक्ति द्वारा ट्रेन का टिकट मांगा गया. टिकट नहीं दिखाने पर युवक ने साहिबगंज चलो कह कर ट्रेन में बैठा लिया. जिसके बाद यात्रियों को शक हो गया. यात्रियों द्वारा पूछताछ करने पर युवक चलती ट्रेन से कूद कर भाग गया.
वहीं ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों ने बच्चों को तीनपहाड़ पुलिस पिकेट को सौंप दिया. तीनपहाड़ पुलिस पिकेट प्रभारी श्री कुमार ने इसकी जानकारी विद्यालय प्रबंधक को दी. सूचना मिलते ही विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य गुणसागर मरिक पिकेट पहुंच कर दोनों बच्चों को अपने साथ विद्यालय ले गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










