सहयोग से मिशन होगा सफल

Published at :09 Jun 2015 8:36 AM (IST)
विज्ञापन
सहयोग से मिशन होगा सफल

विधायक अनंत ने बच्चे को ड्रॉप देकर किया मिशन इंद्रधनुष के तीसरे चरण का शुभारंभ, कहा 15 जून तक चलेगा तीसरा चरण जिले के 814 स्थानों पर लगेगी शिविर साहिबगंज : सबों की सहभागिता से मिशन इंद्रधनुष सफल होगा. यह बातें विधायक अनंत ओझा ने सोमवार को कही. मौका था पुराना सदर अस्पताल परिसर मेंं […]

विज्ञापन

विधायक अनंत ने बच्चे को ड्रॉप देकर किया मिशन इंद्रधनुष के तीसरे चरण का शुभारंभ, कहा

15 जून तक चलेगा तीसरा चरण

जिले के 814 स्थानों पर लगेगी शिविर

साहिबगंज : सबों की सहभागिता से मिशन इंद्रधनुष सफल होगा. यह बातें विधायक अनंत ओझा ने सोमवार को कही. मौका था पुराना सदर अस्पताल परिसर मेंं मिशन इंद्रधनुष के तृतीय चरण के शुभारंभ का. उन्होंने कहा कि मिशन को सफल बनाने में सभी वर्ग के लोगों को सहयोग करना होगा.

तभी हमारे देश के भविष्य यानि बच्चे स्वस्थ रहेंगे. इसके पूर्व विधायक श्री ओझा ने द्वीप प्रज्वलित व नवजात को ड्रॉप पिला कर मिशन का शुभारंभ किया. सीएस डॉ बी मरांडी ने कहा कि आठ से 15 जून तक मिशन इंद्रधनुष के तहत चिह्न्ति गांव में शिविर लगा कर बच्चों को टीका लगाया जायेगा. उन्होंने बताया कि जिले के 814 स्थानों को विभाग ने चिह्न्ति किया हैं. सभी जगह एएनएम बच्चों को टीका लगायेगी. वहीं जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ दिलीप सिंह ने कहा कि मिशन में लगे पदाधिकारी, कर्मचारी व आम जनता के सहयोग से मिशन इंद्रधनुष के लक्ष्य को शत प्रतिशत पूर्ण किया जायेगा. इस दौरान बच्चे को टीका दिलाने को लेकर शिविर में महिलाओं की भीड़ थी.

एएनएम ने शिशुओं का टीकाकरण किया. इस अवसर पर डीटीओ डॉ पीपी पांडे, जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ दिलीप सिंह, डीपीएम राजीव कुमार, डीएएम राजकिशोर पोद्दार, सदर प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकार डॉ रौशन मिंज, बीपीओ मनोज कुमार, गोपाल कुमार, निरंजन कुमार आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola