पानी छोड़ने में हो रही परेशानी को जाना
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Jun 2015 8:34 AM (IST)
विज्ञापन

उपायुक्त ने गुमानी बराज का किया निरीक्षण पहाड़पुर मोरंग नदी पर फुट ब्रिज बनाने की मांग बरहेट-साहिबगंज मुख्य पथ को ऊंचा करने का दिया निर्देश बरहेट : उपायुक्त उमेश प्रसाद सिंह ने रविवार को करोड़ों की लागत से निर्मित गुमानी बराज परियोजना का निरीक्षण किया और कार्य प्रारंभ करने में उत्पन्न हो रही समस्याओं की […]
विज्ञापन
उपायुक्त ने गुमानी बराज का किया निरीक्षण
पहाड़पुर मोरंग नदी पर फुट ब्रिज बनाने की मांग
बरहेट-साहिबगंज मुख्य पथ को ऊंचा करने का दिया निर्देश
बरहेट : उपायुक्त उमेश प्रसाद सिंह ने रविवार को करोड़ों की लागत से निर्मित गुमानी बराज परियोजना का निरीक्षण किया और कार्य प्रारंभ करने में उत्पन्न हो रही समस्याओं की जानकारी ली.
उपायुक्त श्री सिंह ने सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता नरेश भारद्वाज से केनाल में पानी छोड़ने को लेकर हो समस्या के समाधान पर चर्चा की. इस दौरान भाजपा नेता विजय भगत ने बताया कि जल संग्रह करने से पहाड़पुर के ग्रामीणों को बाजार आने-जाने में परेशानी होती है. इसके लिये पहाड़पुर मोरंग नदी पर फुट ब्रिज बनाया जाय.
इसेक बाद उपायुक्त श्री सिंह ने बाबूपुर गांव पहुंचे. यहां ग्रामीणों की समस्या की जानकारी ली. उपप्रमुख उमेद अली अंसारी ने बताया कि 50 मीटर पानी रोके जाने से बरहेट साहिबगंज मुख्य पथ पर पानी आ जाता है. इससे परेशानी होती है. इस पर उपायुक्त ने एडीबी परियोजना के निर्देशक संजय कुमार को सड़क को और ऊंचा करने का निर्देश दिया.
इसके साथ ही विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता मुकेंद्र सिंह एवं सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता नरेश भारद्वाज को सोमवार को अपराह्न् तक सभी प्रकार जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया. इस क्रम में फसल की सुरक्षा के लिये 30 करोड़ की लागत से गार्डवाल बनाये जाने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेज दिये जाने की बात श्री भारद्वाज ने कही.
इस अवसर पर डीडीसी प्रेमकांत झा, एसी, सहायक अभियंता प्रयाग कुमार सिंह, झामुमो के प्रो नजरूलइसलाम, कांग्रेस के रेजाउल अंसारी, कनीय अभियंता, बीडीओ राजीव कुमार, सीओ निर्मल सोरेन आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










